धनु राशिफल 25 जनवरी 2026: आज समझदारी से उठाया गया कदम बनाएगा आपको सबसे अलग
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Jan 2026 7:14 AM
Aaj Ka Dhanu Rashifal 25 January 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? जानें आज का धनु राशिफल.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 25 January 2026 आज 25 जनवरी 2026, दिन रविवार है आज 25 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 08 बजकर 44 मिनट के उपरांत अष्टमी तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रह विचार करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में है. राहु-कुम्भ में और केतु-सिंह राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार …
Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल
आज किस्मत आपका साथ देगी. नौकरी में तरक्की के योग हैं. व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. सेहत बढ़िया रहेगी. यात्रा का योग बन सकता है. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी. बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी.
करियर / बिजनेस : आज स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन लापरवाही या जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. प्राइवेट जॉब में नए टास्क या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी. जॉब बदलने का निर्णय फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा.
रिलेशनशिप (परिवार): आज परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. भाई-बहनों के साथ किसी पुराने मुद्दे पर सहमति बन सकती है. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे खुशियों का माहौल बनेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला धीरे-धीरे सुलझने की ओर बढ़ेगा.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत होगी और आपसी समझ बढ़ेगी. रिश्ते में ईमानदारी ज़रूरी रहेगी. आज प्रपोज करने का दिन औसत है, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. रिश्ते को लेकर दिखावे से बचें.
स्वास्थ्य: आज ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन थकान और पैरों में दर्द महसूस हो सकता है. लिवर या पेट से जुड़ी समस्या उभर सकती है, खानपान संतुलित रखें. हल्की एक्सरसाइज़, योग और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा. बाहर का मसालेदार खाना कम करें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
सूर्य देव की पूजा करें और तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
11 या 21 बार मंत्र जप करें – ॐ सूर्याय नमः.
पीले फल या गुड़ का दान करें.
सुबह सूर्य नमस्कार करें.
नोट: यह उपाय आत्मविश्वास, सौभाग्य और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 5 सबसे असरदार उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए