धनु राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज खुलेंगे नए रास्ते या रुकेंगी योजनाएं?

Updated:
विज्ञापन
धनु राशिफल 17 अप्रैल 2026: क्या आज खुलेंगे नए रास्ते या रुकेंगी योजनाएं?

Aaj Ka Dhanu Rashifal 17 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 17 April 2026: आज चंद्रमा का पंचम भाव में संचरण बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाएगा. सूर्य-शुक्र की पंचम भाव में उपस्थिति प्रेम और संतान पक्ष में शुभ समाचार दे सकती है. गुरु का सप्तम भाव में होना आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और नई चीजें सीखने को मिलेंगी.

करियर और बिजनेस: शेयर बाजार, लॉटरी और सट्टे से लाभ होने की संभावना है. रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा होगी. बिजनेस में नया आइडिया बड़ा मुनाफा दिला सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सलाहकारों से मशविरा लेना लाभदायक रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस चरम पर रहेगा. पार्टनर से फोन पर घंटों लंबी और प्यार भरी बातें होंगी. पार्टनर को प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल है. शाम का समय डिनर और मनोरंजन में बीतेगा. पार्टनर आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है. रिश्ता और मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा. बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी. खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. गर्भवती महिलाओं को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता मिलेगी. मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा.

  • सावधानी: शेयर मार्केट में अत्यधिक लालच से बचें.
  • उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola