धनु राशिफल 13 मार्च 2026: क्या आज योजनाएं अधूरी रह जाएंगी या आय के नए स्रोत खुलेंगे?

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 13 Mar 2026 3:30 AM

विज्ञापन

आज का धनु राशिफल

Dhanu Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: धनु राशि: आज आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है. आज आपका मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा और आप नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए बहुत उत्साहित रहेंगे. लग्न के स्वामी बृहस्पति का मिथुन राशि में होना आपकी बुद्धिमानी और ज्ञान को समाज में एक नई और विशेष पहचान दिलाएगा.

करियर-बिजनेस: करियर में नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता आपको अपनी टीम में सबसे अलग और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करेगी. व्यापार में नए निवेश से बचें. साझेदारी मे सतर्क रहें ताकि भविष्य में आपको किसी नुकसान का सामना न करना पड़े.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन बहुत ही यादगार रहने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही भावनात्मक और गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मानसिक संबल देगा. आप दोनों मिलकर किसी बड़ी समस्या का समाधान बहुत आसानी से निकाल लेंगे.

स्वास्थ्य: सेहत बहुत अच्छी रहेगी. मन में विचारों की अधिकता के कारण आपको हल्का सिरदर्द या मानसिक थकान का अनुभव कभी-कभी हो सकता है. संगीत सुनें और प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं. अपना दिमाग शांत रखें और आप अपनी आंतरिक ऊर्जा को महसूस करे.

सावधानी: बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें.

उपाय: “ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें. महालक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 13 मार्च 2026: इन 7 राशि वालों की लव लाइफ में आएगी खुशियों की बहार

Also Read: पंचांग 13 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola