धनु राशिफल 12 मार्च 2026: क्या आज आय में बढ़ोतरी होगी या आर्थिक योजनाओं में रुकावट आएगी?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 12 Mar 2026 3:35 AM
आज का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: धनु राशि. आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं जो आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत, निर्णय लेने में सक्षम और अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करेंगे. आज आपका जुनून असंभव कार्यों को भी संभव कर दिखाएंगे.
करियर-बिजनेस: आज आप अपनी कार्यशैली में कुछ नया बदलाव ला सकते हैं. आज का दिन आपकी उत्पादकता और काम की गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा देगा. व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. आप आज किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं.
लव लाइफ: आज आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत अधिक भावुक और समर्पित महसूस करेंगे. आज का दिन आपके रिश्तों में एक नई ताजगी और गहराई लाएगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे. पार्टनर के साथ आज पुराने विवाद सुलझ जाएंगें.
स्वास्थ्य: आज आप खुद को पूरी तरह से ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे. आज आपके चेहरे पर एक विशेष चमक और तेज बना रहेगा. अपनी नियमित दिनचर्या में व्यायाम और मेडिटेशन को शामिल रखें.
सावधानी: अहंकारी होने से बचें और दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें क्योंकि आपकी सफलता में दूसरों का भी हाथ है.
उपाय: चने की दाल का दान करें और विष्णु जी के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव
Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










