धनु मासिक राशिफल मई 2026: नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे

Published by :Shaurya Punj
Published at :29 Apr 2026 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanu Masik Rashifal May 2026

धनु मासिक राशिफल मई 2026

Dhanu Masik Rashifal may 2026 : मई का महीना धनु राशि के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. करियर में मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. लव लाइफ में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा. हालांकि सेहत में हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए नियमित दिनचर्या और व्यायाम अपनाना जरूरी रहेगा.

विज्ञापन

Dhanu Masik Rashifal May 2026: मई का महीना आपके लिए रचनात्मकता और संतान सुख वाला रहेगा, क्योंकि राशि स्वामी बृहस्पति छठे भाव में हैं और 14 मई से शुक्र के साथ युति करेंगे. 11 मई को मंगल का पंचम भाव में प्रवेश आपकी बुद्धि को प्रखर करेगा, लेकिन साथ ही जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति भी बढ़ाएगा. चंद्रमा का गोचर आपको खुशमिजाज रखेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. यह समय नई स्किल्स सीखने और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाने का है.

करियर-बिजनेस: करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे. जॉब में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी. बिजनेस में सट्टेबाजी या शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी. व्यापार में नए आइडियाज पर काम करें. पढ़ाई में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा और प्रतियोगी परीक्षा में भाग्य का साथ मिलेगा. आपके कार्य को सामाजिक मान्यता मिलेगी. नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. 15 मई के बाद सूर्य के गोचर से शत्रु परास्त होंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ में इस महीने काफी ड्रामा होने वाला है. पंचम भाव में मंगल की उपस्थिति प्यार को जुनून की चरम सीमा पर ले जाएगी, जो कभी आकर्षक तो कभी डरावनी लगेगी. प्रेमी प्रेमिका के बीच छोटी बात पर बड़ी लड़ाई होगी. रोमांस में नयापन लाने की कोशिश सफल होगी, जो लोग किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, उनके लिए 14 मई के बाद का समय बेहतर है. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आप संतान प्राप्ति की योजना भी बना सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्यतः उत्तम रहेगा, लेकिन खान-पान की गड़बड़ी से लीवर या पेट की समस्या होगी. जंक फूड से दूर रहें. नियमित व्यायाम आपके शरीर को लचीला और ऊर्जावान बनाए रखेगा.
सावधानी: सट्टा और लॉटरी से दूर रहें. संतान के व्यवहार पर कड़ी नजर रखें, उनकी संगति बिगड़ने का डर है.
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें और मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola