धनु मासिक राशिफल जून 2026: जीवनसाथी के साथ शुरुआत में संबंध बहुत मधुर रहेंगे

धनु मासिक राशिफल जून 2026
Dhanu Masik Rashifal June 2026 : जून का महीना धनु राशि के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. करियर में मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. लव लाइफ में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा. हालांकि सेहत में हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए नियमित दिनचर्या और व्यायाम अपनाना जरूरी रहेगा.
Dhanu Masik Rashifal June 2026, धनु राशि: जून का महीना आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति 2 जून को अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे, जो अचानक धन लाभ और शोध कार्यों में सफलता दिलाएंगे. सप्तम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति दांपत्य जीवन और साझेदारी के कामों में तेजी लाएगी. 16 जून के बाद सूर्य का अष्टम में जाना स्वास्थ्य और सरकारी कामों में थोड़ी रुकावटें दे सकता है.
करियर-बिजनेस: इस महीना करियर में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं. सप्तम भाव के शुभ ग्रह व्यापार में नए और बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिला सकते हैं. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी और पद परिवर्तन के योग बनेंगे. हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में 29 जून से बुध के वक्री होने के कारण व्यावसायिक निर्णयों में थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक होगी.
रिलेशनशिप: यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से मिला-जुला रहेगा. जीवनसाथी के साथ शुरुआत में संबंध बहुत मधुर रहेंगे, लेकिन महीने के दूसरे भाग में सूर्य के गोचर के बाद उनके स्वभाव में उग्रता आ सकती है. माता-पिता के सहयोग से घर की कोई बड़ी समस्या हल होगी. सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
लव लाइफ: यह महीना लव लाइफ के लिए बेहद रोमांटिक रहेगा. शुक्र के प्रभाव से पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे. यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं, तो परिवार से बात करने के लिए महीने का पूर्वार्ध सबसे उत्तम और अनुकूल समय है.
स्वास्थ्य: इस महीना सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है. गुरु के अष्टम में होने से पेट और लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. 16 जून के बाद सूर्य के प्रभाव से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.
सावधानी: इस महीना किसी भी तरह के सट्टेबाजी या लॉटरी जैसे अनैतिक कार्यों में पैसा लगाने से पूरी तरह बचें.
उपाय: इस महीना गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक जलाएं.
शुभ कलर: पीला
शुभ अंक: 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










