Saptahik Dhanu Rashifal 6 to 12 September 2026: नई नौकरी का प्रस्ताव बनेगा करियर का टर्निंग पॉइंट
धनु राशि के साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर 2026
Saptahik Dhanu Rashifal 6 to 12 September 2026: धनु राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है, यहां से जानें धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रेम और वैवाहिक जीवन,पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, उपाय, लकी रंग और लकी अंक के बारे में.
Saptahik Dhanu Rashifal 6 to 12 September 2026: धनु राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमाने के योग बन रहे हैं. आपसी रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा . इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
करियर और नौकरी राशिफल
वर्तमान समय आपके प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहद अनुकूल है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं. काम पर पूरा फोकस रखें और पॉजिटिव सोच लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. नई नौकरी का प्रपोजल भी आ सकता है. अगर आप इसे स्वीकार करते हैं तो यह प्रपोजल आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. बिजनेस में भी अच्छी खासी उन्नति होगी.
आर्थिक राशिफल
करियर में तरक्की के साथ ही पैसों में भी अच्छी बढ़त मिलेगी. बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमाने के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. नई नौकरी मिलने पर बढ़ी हुई सैलरी आपकी आर्थिक तंगी दूर करेगी.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम-प्रसंगों में नए सुख की प्राप्ति होगी. आपसी रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा. नवविवाहित जोड़ों का समय आमोद-प्रमोद से बीतेगा. रोमांस और नए प्रेम-प्रसंग के लिए समय बेहतरीन है. आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. अविवाहित लोगों को शादी के लिए अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है.
पारिवारिक जीवन
इस हफ्ते घर-परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा. अपनों-परिजनों का आना-जाना रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आसपास का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा. बड़े-बुजुर्गों के व्यवहार से घर में प्यार और खुशी बनी रहेगी. कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी भी मिलने के योग हैं.
स्वास्थ्य
इस हफ्ते सेहत अच्छी रहेगी और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. व्यस्तता के बीच अपना भी ख्याल रखें और नींद पूरी करें. नियमित व्यायाम और संतुलित खान-पान आपको फिट रखेगा.
उपाय
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और विष्णु जी की पूजा करें. गुरु देव को छोले-चने का अर्पण करें, इससे भाग्य का साथ मिलेगा और सौभाग्य बढ़ेगा.
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार
शुभ रंग: लाल, गुलाबी
शुभ तारीख: 7,11
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए