ePaper

Dhanu Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, व्यापार में बड़ी सफलता के योग

Updated at : 02 Jan 2026 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Dhanu Rashifal 02 January 2026

धनु आज का राशिफल 02 जनवरी 2026

Dhanu Aaj Ka Rashifal 02 january 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शुक्रवार पढ़ें आज का दैनिक धनु राशिफल.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 02 January 2026: आज 02 जनवरी 2026 , दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 53 मिनट तक, उसके बाद पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक विराजमान रहेंगे उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश होगा और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल

धनु राशि : आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग और बुध का मार्गी होना वैवाहिक जीवन और साझेदारी में सुधार लाएगा. व्यापार में बड़ी सफलता के योग हैं.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. बुध के मार्गी होने से जो व्यापारिक सौदे भ्रम या गलतफहमी के कारण रुके थे, वे अब पूरे होंगे. साझेदारी के कामों में जबरदस्त लाभ के योग हैं. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अत्यंत शुभ है.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन के लिए यह एक शानदार दिन है. जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बहुत गहरा होगा. यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के पक्के प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में स्पष्टता आएगी और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की चर्चा कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा और आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. हालांकि, मंगल की उपस्थिति के कारण स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन या सिरदर्द हो सकता है. अधिक पानी पिएं और पर्याप्त नींद लें. नियमित प्राणायाम आपको स्थिर रखेगा.

सावधानी: आत्मविश्वास और अति-आत्मविश्वास के बीच के अंतर को समझें. जोश में आकर किसी को ऐसा वचन न दें जिसे आप पूरा न कर सकें. वाणी में कठोरता आने से बचें, क्योंकि मंगल और सूर्य का प्रभाव आपको थोड़ा उग्र बना सकता है.

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं. गाय को पीली दाल या गुड़ खिलाना शुभ रहेगा.

शुभ रंग: पीला और सुनहरा
शुभ अंक: 3 और 9

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 02 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola