Zodiac Based Dhanteras Shopping: आज धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, चमक उठेगी क‍िस्‍मत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2024 8:36 AM

विज्ञापन

Zodiac Based Dhanteras Shopping

Zodiac Based Dhanteras Shopping: आज 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को धनतेरस का त्योहार है. इस दिन सोना, चांदी, पीतल और अन्य धातुओं की खरीदारी होती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए.

विज्ञापन

Dhanteras 2024: आज 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. धनतेरस के अवसर पर विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की जाती है, ताकि जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे. हालांकि, कभी-कभी अनजाने में हम ऐसी वस्तुएं खरीद लेते हैं जो हमारे जीवन में दुर्भाग्य ला सकती हैं. लेकिन राशिफल के अनुसार, यदि हम अपनी राशि का ध्यान रखते हुए खरीदारी करें, तो हमारी किस्मत में सुधार हो सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि मेष से लेकर मीन राशि के जातकों को कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए.

मेष राशि वाले खरीदें लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा

मेष राशि
इस धनतेरस पर आपको तांबे के बर्तन खरीदकर अपने घर लाना चाहिए. दीपावली के अवसर पर मूंगे या लाल रंग में रंगी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदने से मेष राशि के लोगों की दीपावली समृद्धि से भरी होगी.

Dhanteras 2024 Kab Hai: किस दिन है धनतेरस, यहां से जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

वृषभ राशि वाले खरीदें चांदी या हीरे के आभूषण

वृषभ राशि
धनतेरस के दिन वृष राशि के जातक चमकदार पॉलिश किए गए बर्तन खरीदने पर विचार कर सकते हैं. यदि आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो चांदी या हीरे के आभूषण आपके लिए शुभ रहेंगे.

मिथुन राशि वाले धनतेरस पर खरीदें कांसे के बर्तन

मिथुन राशि
यदि आप धनतेरस पर खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए कांसे के बर्तन लाना सबसे उपयुक्त रहेगा. दीपावली के लिए घर में हरे रंग से रंगी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित करने से आपके घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा.

कर्क राशि वाले धनतेरस में खरीदें चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक धनतेरस के अवसर पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए चांदी के बर्तन खरीदने का महत्व समझते हैं. इसके साथ ही, पूजा कक्ष में रखने के लिए चांदी से निर्मित लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति भी खरीदना उचित होता है.

सिंह राशि वाले खरीदें पीतल का कलश

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक धनतेरस पर पीले रंग की वस्तुओं की खरीदारी करते हैं. इसके अतिरिक्त, सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए पीतल का कलश भी खरीद सकते हैं. सोने के आभूषण या सिक्के खरीदना भी एक अच्छा विकल्प है.

कन्या राशि के जातक खरीदें श्री यंत्र

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक धनतेरस पर अपने घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए कांसे का बर्तन लाने पर विचार कर सकते हैं. दीपावली की पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मी की स्थापना हेतु श्री यंत्र और हरे रंग की मूर्ति खरीदना भी लाभकारी रहेगा.

तुला राशि के जातक खरीदें नमक या झाड़ू

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धनतेरस के अवसर पर नमक या झाड़ू खरीदकर अपने घर लाना चाहिए. इसके अतिरिक्त, चांदी के आभूषण भी खरीदे जा सकते हैं. ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी.

वृश्चिक राशि के जातक खरीदें तांबे के बर्तन

वृश्चिक राशि
धनतेरस पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तांबे के बर्तन और सोने के आभूषण खरीदना लाभकारी रहेगा. इसके साथ ही, दीपावली पर पूजा के लिए मूंगा या लाल रंग से रंगी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदकर उसे लाल कपड़े पर स्थापित करें.

धनु राशि के जातक खरीदें पीतल के बर्तन

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन और सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा, जिससे देवी लक्ष्मी आपके परिवार में सुख और समृद्धि लाएंगी. पूजा के लिए सोने या पीतल की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदें.

मकर राशि के जातक खरीदें चांदी

मकर राशि
मकर राशि के जातक धनतेरस के अवसर पर चांदी की खरीददारी कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, झाड़ू खरीदकर मंदिर में दान करने का भी विचार कर सकते हैं. इस उपाय से भगवान शिव की कृपा अवश्य प्राप्त होगी.

कुंभ राशि के जाकर खरीदें मिश्रित धातु के बर्तन

कुंभ राशि
यदि आप लंबे समय से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो धनतेरस का दिन इस कार्य के लिए शुभ रहेगा. इसके अलावा, आप मिश्रित धातु के बर्तन भी खरीद सकते हैं. दीपावली के अवसर पर पूजा के लिए विभिन्न रंगों में रंगी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदना भी लाभकारी होगा.

मीन राशि के जातक खरीदें लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा. दिवाली के दिन सोने से सजाई गई लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने से आपकी दिवाली खुशियों से परिपूर्ण होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola