बनने जा रहा है धनशक्ति राजयोग, शुक्र मंगल युति से चमकेगा भाग्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2026 3:19 PM
धन लक्ष्मी राजयोग का राशियों पर प्रभाव
Dhan Shakti Rajyog: आने वाली 23 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में शुक्र और मंगल की युति से धनशक्ति राजयोग बनेगा. इसका शुभ प्रभाव मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर विशेष रूप से दिखाई देगा.
Dhan Shakti Rajyog: साल 2026 की शुरुआत से ही कुंभ राशि में ग्रहों की हलचल तेज है. इस समय धन और वैभव के कारक शुक्र तथा बुद्धि और संवाद के प्रतीक बुध पहले से ही कुंभ राशि में स्थित हैं. अब 23 फरवरी 2026 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल भी कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. मंगल के आते ही शुक्र और मंगल की युति बनेगी, जिससे धनशक्ति राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. इस योग के बनने से कुछ राशियों के लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को इस समय परिवार का भरपूर सहयोग मिल सकता है. आर्थिक मामलों में नए अवसर सामने आएंगे, जिससे आय और बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिल सकती है, जबकि व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलने से मुश्किल कार्य भी आसान लगेंगे.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में विशेष लाभ मिल सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कुछ लोग शिक्षा या प्रशिक्षण से जुड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर यह समय सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष फलदायी हो सकता है. आप अपने कार्य पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ करेंगे. व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










