Shani Chandra Vish Yog: चंद्र-शनि विष योग और ग्रहों की युति का असर, जानें आज 27 दिसंबर को इससे मेष से मीन राशि का हाल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2025 5:40 PM
चंद्र-शनि विष योग से राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Shani Chandra Vish Yog: आज शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ विष योग बना रहा है. शुक्र, मंगल और सूर्य की युति से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा.
Shani Chandra Vish Yog:आज दिनांक 27 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार है. आज चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे और इसी राशि में शनि की उपस्थिति के कारण चंद्र-शनि की युति से विष योग का निर्माण हो रहा है. यह योग मानसिक दबाव, निर्णयों में भ्रम और भावनात्मक उतार-चढ़ाव दे सकता है. वहीं दूसरी ओर शुक्र, मंगल और सूर्य की युति धनु राशि में बन रही है, जिससे साहस, महत्वाकांक्षा और खर्च की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. बुध वृश्चिक, गुरु मिथुन, केतु सिंह और शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. इन सभी ग्रहों की चाल को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र द्वारा प्रस्तुत है आज का विस्तृत राशिफल.
आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा—
मेष राशि: मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में उन्नति होगी
आज मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मन उत्साह से भरा रहेगा. व्यापार में उन्नति के योग हैं. नए व्यापार की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी. मेहनत का फल अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे.
लकी नंबर: 5
लकी कलर: गुलाबी
उपाय: भगवान शिव का पूजन करें.
वृष राशि: धन लाभ के योग, जल्दबाजी से बचें
वृष राशि वालों के लिए व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. पुराने विवाद समाप्त होंगे. जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. नौकरी में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें. चोट-चपेट की आशंका है.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: नीला
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि: जोखिम से बचें, वाणी पर रखें नियंत्रण
आज मिथुन राशि वालों को पिता के व्यापार से लाभ मिल सकता है, लेकिन स्वयं निवेश करने से बचें. जोखिम भरे फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं. चंद्रमा की स्थिति अनुकूल नहीं है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. विवादों से दूर रहें. परिवार का सहयोग अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलेगा.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: फिरोजा
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर गणेश मंत्र का जाप करें.
कर्क राशि: मनोबल बढ़ेगा, नौकरी में स्थिति मजबूत
कर्क राशि वालों को रुका हुआ धन पाने के लिए प्रयास करना पड़ेगा. आज यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. कार्य पर फोकस बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी. नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: भूरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
सिंह राशि: भूमि-भवन और करियर में लाभ के योग
सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे. भूमि या भवन की खरीदारी का योग है. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन मनोबल मजबूत रहेगा. नई नौकरी की योजना सफल हो सकती है.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: संतरी
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें.
कन्या राशि: कार्यशैली बदलने से मिलेगी सफलता
कन्या राशि वालों के लिए आज कार्य करने के तरीके में बदलाव लाभकारी रहेगा. अधूरी परियोजनाओं में सुधार से सफलता मिलेगी. सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े लोगों को लाभ होगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, सर्दी-जुकाम से सावधान रहें.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: आसमानी
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और गेहूं का दान करें.
ये भी पढ़ें: आज शनिवार 27 दिसंबर को शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए मेष से लेकर मीन राशि के जातक जानें आज के राशिफल उपाय…
तुला राशि: करियर में उन्नति और नई पहचान
तुला राशि वालों के लिए तकनीकी क्षेत्र में दिन शुभ रहेगा. किसी बड़े कारोबारी से संपर्क बनेगा. कार्यों को नया रूप देने में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. नौकरी में उन्नति के योग हैं.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सफेद
उपाय: शिव स्तोत्र का पाठ करें.
वृश्चिक राशि: खर्च बढ़ेगा, लेन-देन में सावधानी रखें
वृश्चिक राशि वालों को गलत संगत से बचना चाहिए. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. नई नौकरी को लेकर उत्साह रहेगा. संतान की शिक्षा में उन्नति और धन लाभ के योग हैं.
लकी नंबर: 8
लकी कलर: पीला
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि: प्रतियोगी परीक्षा और सरकारी काम में सफलता
धनु राशि वालों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिहाज से दिन अच्छा है. सहपाठियों का सहयोग मिलेगा. सरकारी कार्यों से लाभ होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों के विवादों से दूर रहें. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
लकी नंबर: 1
लकी कलर: संतरी
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें.
मकर राशि: अचानक धन लाभ और पारिवारिक सुख
मकर राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी. व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा. कला और साहित्य के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. दोपहर के बाद अचानक धन लाभ संभव है. परिवार के साथ यात्रा के योग हैं.
लकी नंबर: 6
लकी कलर: भूरा
उपाय: भगवान शनि का पूजन करें.
कुंभ राशि: समाज में प्रभाव और आय में स्थिरता
कुंभ राशि वालों को ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी. नौकरी और व्यापार मजबूत स्थिति में रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है. समाज में प्रभाव बढ़ेगा. दूसरों की मदद करने की भावना रहेगी.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: नीला
उपाय: संध्या समय बजरंग बाण का पाठ करें और तिल का दान करें.
मीन राशि: धन के स्रोत मजबूत होंगे
मीन राशि वालों के लिए आज परिवार और समाज में प्रभाव बढ़ेगा. धन के नए स्रोत बनेंगे, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है. घर पर मेहमान आएंगे. बुद्धिमता के बल पर अधूरी योजनाओं में सफलता मिलेगी.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: केशरी
उपाय: पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










