नवरात्र 2026: राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, सिर्फ 9 दिन में बनेंगे बिगड़े काम और चमकेगा भाग्य
चैत्र नवरात्रि 2026
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र के 9 दिन भाग्य को चमकाने और बिगड़े काम बनाने का यह सबसे शुभ और असरदार समय माना गया है, इस दौरान राशि अनुसार किए गए ये खास उपाय आपके जीवन की हर बाधा को दूर कर सकते हैं.
Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का पर्व बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह समय मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की साधना का होता है, जब किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा प्रभाव देते हैं. चैत्र नवरात्र का पर्व 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाए जाएंगे. इन नौ दिनों में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे.
Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के 9 दिन करें राशि अनुसार उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि अपनी राशि के अनुसार इन 9 दिनों में विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सोई हुई किस्मत जाग उठती है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए खास उपाय-
मेष राशि: नवरात्र में मां स्कंदमाता की पूजा करें. गुड़ या लाल मिठाई का भोग लगाएं और “ऊँ स्कंदमात्रै नमः” मंत्र का जप करें, इससे जीवन की बाधाएं दूर होंगी और साहस बढ़ेगा.
वृषभ राशि: मां महागौरी को सफेद फूल अर्पित करें और कन्याओं को खीर खिलाएं, इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और सुख-समृद्धि आएगी.
मिथुन राशि: मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करें. हरे फल या मूंग की दाल का हलवा चढ़ाएं, इससे करियर और शिक्षा में उन्नति के योग बनेंगे.
कर्क राशि: मां सिद्धिदात्री को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं, इससे घर की अशांति खत्म होगी और पारिवारिक सुख मिलेगा.
सिंह राशि: मां कूष्माण्डा की पूजा करें और लाल चंदन का दान करें। इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशि: मां ब्रह्मचारिणी को हरी सब्जियां या मूंग दाल अर्पित करें, इससे बुद्धि तेज होगी और नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी.
तुला राशि: मां महागौरी को सुगंधित सफेद फूल चढ़ाएं और कन्याओं को मिठाई खिलाएं, इससे वैवाहिक जीवन और धन में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि: मां स्कंदमाता की पूजा करें और लाल पुष्प अर्पित करें, इससे मानसिक तनाव दूर होगा और आत्मबल मजबूत होगा.
धनु राशि: मां चंद्रघंटा को पीली मिठाई या चने की दाल का भोग लगाएं, इससे भाग्य प्रबल होगा और रुके काम बनेंगे.
मकर राशि: मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा करें. काले तिल और तेल का दान करें, इससे रोग और शत्रु बाधाएं समाप्त होंगी.
कुंभ राशि: मां कालरात्रि की उपासना करें और जरूरतमंदों को काले वस्त्र दान करें, इससे जीवन की बड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी.
मीन राशि: मां चंद्रघंटा को केसर युक्त मिठाई चढ़ाएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.
Also Read: शुरू होने वाला है चैत्र नवरात्र, जानें धार्मिक संकेत और पर्व का विशेष महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










