चैत्र नवरात्रि 2026: डोली में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Updated at : 18 Mar 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri Rashifal

चैत्र नवरात्रि 2026

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि 2026 सभी राशियों के जातकों के लिए क्या संकेत लेकर आ रहा है? किस राशि के लोगों को इस समय सफलता और लाभ मिलेगा, और किस राशि को नुकसान झेलना पड़ सकता है जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. यह माता दुर्गा की उपासना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस बार मां दुर्गा डोली में सवार होकर पृथ्वी पर पधार रही हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मां का डोली पर आगमन देश-दुनिया में उतार-चढ़ाव का संकेत देता है, लेकिन भक्तों के लिए यह चैत्र नवरात्र विशेष कृपा और आशीर्वाद लेकर आ रहा है. आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान बदलती ग्रहों की चाल का मेष से लेकर मीन राशि तक क्या प्रभाव पड़ेगा.

जानिए चैत्र नवरात्रि का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि: यह नवरात्र आपके लिए खास रहेगा, क्योंकि इस दौरान आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे.

वृषभ राशि: यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. सही बजट बनाकर चलने से आप आर्थिक संतुलन बनाए रख पाएंगे.

मिथुन राशि: यह नवरात्र आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे.

कर्क राशि: यह समय लाभकारी रहेगा. धन लाभ के योग बनेंगे, करियर में उन्नति होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

सिंह राशि: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे.

कन्या राशि: कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. प्रमोशन या नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है.

तुला राशि: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा. जल्दबाजी से बचें, तभी लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशि: सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा.

धनु राशि: यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी.

मकर राशि: करियर में नए अवसर मिलेंगे. धन लाभ के साथ आपकी स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ राशि: कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग हैं.

मीन राशि: यह नवरात्र समृद्धि लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी व व्यापार में लाभ के संकेत हैं.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri: कल है घटस्थापना, जल्दी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola