Cancer Monthly Horoscope December 2025: शिक्षा और अध्ययन में सफलता, कर्क राशि के छात्रों के लिए संकेत, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 10:49 AM
कर्क राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल
Cancer Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 कर्क राशि वालों के लिए शिक्षा और व्यक्तिगत विकास का महीना रहेगा. छात्र पढ़ाई में बेहतर समझ और ज्ञान हासिल करेंगे. करियर में नए अवसर मिलेंगे और पेशेवर जीवन में सफलता के संकेत हैं. परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें. स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा.
Cancer Monthly Horoscope December 2025: आपके लिए परिवार के लिए यह समय कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या फिर किसी नई समस्या का सामना करना पड़ेगा — ऐसी कई प्रकार की बातें हमारे मन को घेरे रहती हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव को देखते हुए इसका विश्लेषण किया है.
पारिवारिक जीवन
कर्क राशि वालों के लिए इस माह पारिवारिक जीवन में उतार–चढ़ाव की स्थिति रहेगी. गुरु के सकारात्मक प्रभाव से कुछ मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी. परिवार के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करें, इससे घर में शांति बनी रहेगी. एक-दूसरे को सहयोग दें. नए कार्य की योजना बनेगी. परिवार की आय संतुलित रहेगी. धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और माता–पिता का सहयोग मिलेगा.
व्यापार तथा नौकरी
माह की शुरुआत व्यापार के लिए अनुकूल रहेगी. व्यापार में लाभ होगा और बाजार में आपकी पहचान मजबूत होगी. यदि नए व्यापार की योजना बनाई है, तो सफलता मिलने के योग हैं. फाइनेंस के मामले में मजबूती आएगी. व्यापार के संबंध में यात्रा भी संभव है. नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत रहेगी. आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे.
शिक्षा तथा करियर
विद्यार्थियों को इस माह अच्छा लाभ मिलेगा. प्राथमिक शिक्षा से जुड़े छात्र पढ़ाई में बेहतर समझ विकसित करेंगे. कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी. यदि आप उच्च शिक्षा जैसे वकालत या चिकित्सा (डॉक्टरी) की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता प्राप्त होने की संभावना है. करियर की दृष्टि से समय अनुकूल है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है. दैनिक कार्यों पर ध्यान रखें.
प्रेम जीवन
माह की शुरुआत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी. पार्टनर से सहयोग मिलेगा, लेकिन दूसरे सप्ताह में छोटी–छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. इन विवादों से रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी. सिंगल जातकों की सोशल मीडिया के माध्यम से नई मित्रता बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा.
यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. अचानक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. पेट से संबंधित समस्याएं, जैसे डिहाइड्रेशन, परेशान कर सकती हैं. खान–पान पर ध्यान दें और पानी का सेवन बढ़ाएं.
उपाय
- गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करें.
- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें.
- बेलपत्र पर लाल सिंदूर से “राम” नाम लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










