Astrology: जनवरी 2026 सिंह-कन्या और मीन राशि वालों के लिए रहेगा लकी, बुधादित्य राजयोग दिलाएगा इन राशियों को विशेष लाभ

Updated:
विज्ञापन

राशियों पर ग्रहों का प्रभाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Astrology: जनवरी 2026 सिंह-कन्या और मीन राशि वालों के लिए लकी रहने वाला है. साल की शुरुआत में बुधादित्य राजयोग के साथ साथ चतुग्रही योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के इन दुर्लभ संयोग से सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Astrology: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में मंगल और शुक्र ग्रह के साथ विराजमान है, जिससे त्रिग्रही योग बना हैं. धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, आध्यात्मिकता, धन और उच्च महत्वाकांक्षा का प्रतीक हैं. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि 29 दिसंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह देव गुरू बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे, जिससे धनु राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, इसके आलावा सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मिलकर चतुग्रही योग का निर्माण करेंगे. बुधादित्य राजयोग 13 जनवरी तक बना रहेगा. क्योंकि 14 जनवरी को सूर्य मकर में गोचर करेंगे. हालांकि 17 जनवरी को बुध भी मकर राशि में पहुंच जाएंगे, जिससे मकर राशि में फिर बुध सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा.

विज्ञापन

Astrology सिंह राशि वालों के लिए जनवरी 2026 लकी

सिंह राशि – साल 2026 की शुरुआत आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. लंबे समय से अधूरे और अटके पड़े प्रोजेक्‍ट शुरू कर सकते हैं. संतान सुख की प्राप्ति के योग है. छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है. प्रेम-संबंध में सफलता मिलेगी. कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा, यात्रा के योग भी बन रहे हैं. आकस्मिक धनलाभ होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

कन्या राशि वालों के लिए जनवरी बेहद खास

कन्या राशि- साल 2026 की शुरुआत आपके लिए लकी रहने वाला है. भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी. इस अवधि में प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं. रियल स्टेट, होटल और मेडिकल के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा. माता और ससुराल वालों के साथ संबंध मजबूत होंगे.

मीन राशि वालों के लिए जनवरी 2026 रहेगा शुभ

मीन राशि- जनवरी 2026 से अच्छे दिन शुरू होंगे. पद पैसा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा. बिजनेस की योजना बनेगी, जिससे आपको फायदा होगा. निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा. करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग है. नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक मामलों में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +918620920581

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola