Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: आज कुंभ राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा तो मेष वालों की फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी
आज 12 सितंबर 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: आज शनिवार 12 सितंबर 2026 को मीन राशि के जातकों की मानसिक चिंता बढ़ेगी तो धनु वालों की रिश्ते को लेकर निराशा दूर होगी. पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग.
Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: आज शनिवार 12 सितंबर 2026 है. आज प्रतिपदा तिथि सुबह 07:46 बजे तक रहेगी. अगर आज के नक्षत्रों की बात करें तो आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग सवेरे 06 बजकर 57 मिनट तक है, साथ ही आज चन्द्रमा आज कन्या में संचार करेंगे. आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.
आज का मेष राशिफल
आज मेष राशि के जातकों के जरूरी काम पूरे होंगे. आज के दिन फाइनेंशियल पोजिशन सही होगी. साथ ही बिजनेस में भी फायदा होता नजर आ सकता है. इसके अलावा घर पर कुछ नई खबर मिल सकती है. जातकों को पेट संबंधि समस्या हो सकती है.
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 4
आज का वृषभ राशिफल
आज वृषभ राशि के जातकों को काम में सफलता मिलेगी, साथ ही भौतिक सुख भी मिलेगा. आज के दिन ध्यान देने वाली बात ये है कि स्कूटी, बाइक, कार या कोई भी वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना से बचें.
शुभ रंग: लैवेंडर
शुभ अंक: 1
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के आज रुके काम पूरे होंगे, साथ ही आज किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो ये शुभ साबित हो सकता है. बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीताने का समय मिल सकता है.
शुभ रंग: पीच पिंक
शुभ अंक: 4
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वाले जातकों को आज नए लोगों से संपर्क बनेगा. आज भूमि और वाहन का सुख तो मिलेगा, पर पार्टनर की बातों का भरोसा करना जरूरी है, रिश्तों में शक का पौधा पनपने ना दें, भविष्य में परेशानी हो सकती है.
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 5
आज का सिंह राशिफल
आज सिंह राशि के जातकों को मित्रों सहयोग मिलेगा. जातकों को दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है, आगे चलकर विजय मिलेगा. खुद की सेहत का ख्याल रखें, बाहर का खाना खाने से परहेज करना सही रहेगा.
शुभ रंग: कॉपर रेड
शुभ अंक: 1
आज का कन्या राशिफल
आज कन्या राशि के जातकों को आज पैसों की परेशानी नहीं होगी. आप परिवार में शुभ कार्य होंगे, जिससे सगे संबंधियों का घर में आगमन होगा. रिश्तेदारों और परिचितों से पुरानी बाते डिसकस ना करें, बहस हो सकती है.
शुभ रंग: कॉपर रेड
शुभ अंक: 1
आज का तुला राशिफल
आज कन्या राशि के जातकों को ऑफिस या वर्कप्लेस पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. साथ ही आज पैसों की किल्लत का भी सामना कर सकते हैं. ऐसे में आपका पार्टनर आपके सपोर्ट में रहेगा. शाम तक आर्थिक परेशानी दूर होगी.
शुभ रंग: मेटलिक ब्लैक
शुभ अंक: 4
आज का वृश्चिक राशिफल
आज वृश्चिकराशि के जातकों किसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर सकते हैं. नौकरी में आर्थिक लाभ मिल सकता है. शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. पार्टनर के साथ बहस से बचें, उनकी बात सुनें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें.
शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
शुभ अंक: 3
आज का धनु राशिफल
आज धनु राशि के जातकों को रिश्ते को लेकर निराशा दूर होगी. आज आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से होगी. सेहत को लेकर ख्याल रखें, साथ ही अगर योगा करते हैं, तो आज आसान आसनों पर ध्यान दें.
शुभ रंग: पेल यलो
शुभ अंक: 6
आज का मकर राशिफल
आज मकर राशि के जातकों मुश्किल कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी. आज एक हाथ से धन लाभ के अवसर तो जरूर बनेंगे, पर खर्च के रास्ते दूसरे हाथ से निकलेंगे. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
आज का कुंभ राशिफल
आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अस्त-व्यस्त रहेगा, साथ ही खर्च भी बढ़ेगा. इसके अलावा कोई नई समस्या का सामना आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे.
शुभ रंग: चॉकलेटी
शुभ अंक: 4
आज का मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों की आज मानसिक चिंता बढ़ेगी. आज के दिन सही लोगों की संगती काम संभालेगी पर अगर दुष्ट लोगों की संगति में रहेंगे तो वह कलहकारी सिद्ध होगी.
शुभ रंग: वेलवेट रेड
शुभ अंक: 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए