Ashadha Maas 2025 के पहले दिन गजकेसरी योग का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Ashadha Maas 2025 Gajkesri Yog

Ashadha Maas 2025 Gajkesri Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति एक ही राशि में युति करते हैं, तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है. यह योग अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. इसके प्रभाव से जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और जीवन में समृद्धि आती है. बता दें कि गुरु ग्रह, यानी बृहस्पति, सामान्यतः लगभग एक वर्ष तक एक ही राशि में स्थित रहते हैं.

विज्ञापन

Ashadha Maas 2025 Gajkesri Yog: आषाढ़ मास सामान्यतः जून और जुलाई के बीच पड़ता है, और इस वर्ष इसकी शुरुआत 12 जून से हो रही है. हिंदू धर्म में यह महीना विशेष रूप से तपस्या और साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार आषाढ़ मास की शुरुआत एक शुभ योग के साथ हो रही है.

गजकेसरी राजयोग का हो रहा है निर्माण

दरअसल, 12 जून को गुरु ग्रह मिथुन राशि में स्थित हैं और चंद्रमा के साथ समसप्तक योग बना रहे हैं, जिसके फलस्वरूप गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. यह योग बेहद फलदायी माना जाता है और इसके प्रभाव से पांच राशियों को पूरे महीने भर अनेक लाभ प्राप्त हो सकते हैं. खास बात यह है कि 12 जून को गुरुवार भी है, जो स्वयं गुरु ग्रह का दिन होता है, इसलिए इस दिन गुरु का प्रभाव और भी अधिक शुभकारी रहेगा. आइए जानें कि आषाढ़ मास के पहले दिन बने इस गजकेसरी योग से किन-किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है…

Ashadha Gupt Navratri 2025 की शुरुआत जून में, जानिए घटस्थापना मुहूर्त

मिथुन राशि

गजकेसरी राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी सिद्ध होगा. यह योग आपकी ही राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा. जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे. शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं और लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. पुरानी समस्याएं अब दूर होने लगेंगी. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम संबंधों में गहराई आएगी.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए 12 जून का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. व्यापार में आपकी सूझबूझ काम आएगी और कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है. आपकी बुद्धिमत्ता से आप किसी मुश्किल स्थिति को सुलझाने में सक्षम होंगे. प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है, जिससे कोई लाभदायक सौदा तय हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना होगी. साथ ही, पहले किए गए प्रयासों का फल अब मिलने की संभावना है.

तुला राशि

गजकेसरी योग के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को इस मास में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और किसी शुभ कार्य के आयोजन की संभावना बन रही है. नया वाहन या संपत्ति खरीदने का योग भी बन रहा है. नौकरी में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं और करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola