Aries Weekly Horoscope 5 to 11 January 2025: मेष राशि वाले धन की बचत के प्रयास करेंगे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 5 January 2025 to 11 January 2025
Aries Weekly Horoscope 5 to 11 January 2025: मेष राशि के लिए 5 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aries Weekly Horoscope 5 to 11 January 2025: मेष राशि वालों के लिए जनवरी माह का पहला सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल जनवरी 2025
मेष- इस सप्ताह आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में राहु महाराज का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण आपको कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होगी. इस स्थिति में तनाव और बेचैनी का अनुभव हो सकता है. इसलिए, अपने विचारों और मानसिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखें. यदि किसी निर्णय में कठिनाई हो रही है, तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा. इस सप्ताह आप जो भी धन की बचत के प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी. हालांकि, यह स्थिति आपको कुछ हद तक बेचैन कर सकती है, लेकिन यह समझना आवश्यक है कि कठिनाइयाँ स्थायी नहीं होतीं. परिवार में सामंजस्य स्थापित करने में आपके जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा, और वे इस मामले में आपके लिए सबसे अधिक सहायक सिद्ध होंगे. इसके अलावा, इस सप्ताह आपको अपने रिश्तेदारों और मित्रों से अचानक कोई अच्छा उपहार मिलने की संभावना भी है. इस पूरे सप्ताह आपकी राशि में शनि देव का प्रभाव बना रहेगा.
शुभ तिथियां: 06, 09, 10
शुभ रंग: लाल, हरा, नीला
शुभ दिन: मंगलवार, बुधवार, शनिवार
उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” का 27 बार जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




