Aries Monthly Horoscope October 2025: मेष राशि वालों को बेवजह के विवादों से बचना जरूरी है, पढ़ें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2025 6:43 AM

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2025 के लिए मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope October 2025: मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर 2025 का महीना वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का मासिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे माह की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aries Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. परिवार के साथ तालमेल बिठाना जरूरी रहेगा. सितारों का सहयोग मिलेगा जिससे आपसी मतभेद दूर हो सकते हैं. हालांकि शनि और मंगल की दृष्टि के कारण छोटे-छोटे विवाद बढ़ सकते हैं, लेकिन कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं होगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, वहीं पारिवारिक खर्चों में वृद्धि की संभावना है. इस महीने नया कार्य आरंभ करने से बचना चाहिए.

व्यापार और नौकरी

व्यापारी वर्ग को इस माह लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. बिजनेस में नया निवेश करने से बचें, क्योंकि पैसा फंस सकता है. जैसा काम चल रहा है, उसी पर ध्यान दें और ग्राहकों से अच्छे संबंध बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय धैर्य रखने का है. खासकर मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा. अन्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना चाहिए और ऑफिस का माहौल सकारात्मक बनाए रखना चाहिए.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए यह महीना चुनौतिपूर्ण हो सकता है. खासकर टेक्निकल और साइंस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपने सिलेबस पर पूरा ध्यान देना होगा. कॉलेज में पढ़ाई को लेकर लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. करियर में थोड़ी परेशानी आ सकती है. सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा, क्योंकि उनका सहयोग कम मिलेगा. बेवजह के विवादों से बचना जरूरी है.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

अक्टूबर में लव लाइफ को लेकर मेष राशि के जातक चिंतित रह सकते हैं. मंगल और सूर्य की स्थिति अनुकूल नहीं है, जिससे पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. जो लोग प्रेम विवाह का सोच रहे हैं, उन्हें ठोस निर्णय लेने की जरूरत है. वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपसी समझदारी रिश्ते को मजबूत बनाएगी. एक साथ समय बिताने और भोजन करने से रिश्ते में ताजगी आएगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय सतर्कता बरतने का है. छोटी-छोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि मंगल और शनि की स्थिति चोट की आशंका जता रही है. 9 अक्टूबर के बाद मूत्र रोग की समस्या बढ़ सकती है.

लकी नंबर और उपाय

इस माह मेष राशि वालों का लकी नंबर 3 रहेगा और लकी कलर गुलाबी है. माता पार्वती की पूजा करें, सफेद चावल और मंगलवार को गुड़ का दान विशेष लाभ देगा.

जन्मकुंडली, वास्तु दोष, रत्न परामर्श और व्रत-त्योहार से जुड़ी जानकारियों के लिए संपर्क करें:

8080426594 / 9545290847
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola