ePaper

वृश्चिक राशिफल 07 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा खास, पार्टनर के साथ बिताएंगे खुशनुमा पल

Updated at : 07 Feb 2026 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishchik Rashifal

आज का वृश्चिक राशिफल 07 फरवरी 2026

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 07 Febuary 2026: आज 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. ग्रहों की स्थिति देखें तो मकर राशि में सूर्य-मंगल की युति अनुशासन और साहस दे रही है, जबकि कुंभ राशि में बुध-शुक्र-राहु का त्रिग्रही योग तकनीकी प्रगति और आकर्षण बढ़ा रहा है. चंद्रमा का कन्या से तुला राशि में जाना मानसिक संतुलन और रिश्तों की ओर युवाओं का ध्यान खींचेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 07 Febuary 2026: वृश्चिक (Scorpio)- मंगल की मजबूत स्थिति आपको शासन और सत्ता से लाभ दिलाएगी. आज आपको सरकारी काम या अधिकारियों से पूरा सपोर्ट मिलेगा. पार्टनर की मदद से आप बच्चों या छोटे भाई-बहनों की समस्याओं को आसानी से सॉल्व कर लेंगे. परिवार के साथ शाम को अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मंगल की मजबूत स्थिति और शासन-सत्ता का सपोर्ट आपको सरकारी कामों में बड़ी सफलता दिलाएगा. अधिकारियों से आपकी निकटता बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर या प्रोजेक्ट दिलाने में मदद करेगी. टीम वर्क के जरिए आप किसी कठिन समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे.

लव लाइफ: पार्टनर की मदद से आप बच्चों या छोटे भाई-बहनों की समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे, जिससे परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी. शाम को पार्टनर के साथ खुशनुमा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. आपसी विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी.

हेल्थ: मंगल की स्थिति आपको शारीरिक रूप से बहुत शक्तिशाली बनाएगी. ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखना जरूरी है वरना सिरदर्द हो सकता है. आज वाहन चलाते समय थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतना आपके हित में रहेगा.

सावधानी: सरकारी नियमों का उल्लंघन न करें, वरना कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं.

उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.

शुभ अंक-1. शुभ रंग– नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!

Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola