Aaj ka Vrishabh Rashifal 24 March 2024: आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 24 Mar 2024 6:20 AM
Aaj ka Vrishabh rashifal 24 march 2024
Today horoscope आज का वृषभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 24 मार्च 2024 horoscope in hindi : वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj ka Vrishabh Rashifal 24 March 2024: वृषभ राशिफल- आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा. विद्यार्थियों को आज अपने किसी सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी. सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे.
लव राशिफल- दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं. आज के दिन अपने पार्टनर के प्रति लॉयल रहें.
हेल्थ राशिफल- यदि आज आपको स्वास्थ्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आपको उसे दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो वह रोग बड़ा हो सकता है
शुभ अंक-7
रंग-आसमानी
वृषभ राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल
आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. व्यापार में प्रगति के लिए विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










