ePaper

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 December 2025: आज के दिन आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, धन हानि के योग

Updated at : 17 Dec 2025 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Vrishabh Rashifal

आज का वृषभ राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 December 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार. पढ़ें आज का दैनिक वृषभ राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 17 December 2025: वृषभ राशि- आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए स्थिरता, धैर्य और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आप अपने निर्णयों को लेकर आश्वस्त रहेंगे और व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहेंगे.

करियर: कार्यक्षेत्र में निरंतर मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जिन कार्यों में देरी हो रही थी, उनमें गति आएगी. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

धन: धन के मामलों में संतुलन जरूरी है. आय स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च सोच समझकर करें. बचत करने के योजनाओं पर ध्यान देना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा.

प्रेम: प्रेम संबंधों में विश्वास और स्थिरता बढ़ेगी. पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं. विवाहित जीवन में आपसी समझ मजबूत होगी.

परिवार व आध्यात्म: घर का माहौल शांत रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

आज का उपाय: सफेद वस्त्र या चावल का दान करें. घर में सुगंध या प्राकृतिक इत्र का उपयोग करें.

संदेश: स्थिर सोच और धैर्य से बड़ा लाभ मिलता है.

शुभ समय: दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से दोपहर 3 बजे तक

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: क्रीम

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola