ePaper

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 December 2025: आज कार्यक्षेत्र में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, नए अवसर मिलने का योग

Updated at : 14 Dec 2025 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishabh Rashifal 14 December 2025

आज का वृषभ राशिफल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 December 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक वृषभ राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 14 December 2025: वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता, प्रगति और आत्मविश्वास का है. जिम्मेदारियों को व्यवस्थित तरीके से संभालेंगे. आपके निर्णय आने वाले समय में लाभ देंगे. किसी पुराने काम या चिंता का समाधान भी संभव है.
करियर: काम में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. सीनियर्स आपके अनुशासन और प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे. व्यवसाय में पुराने ग्राहकों से लाभ हो सकता है. आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग है.
धन: आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. बड़े या जोखिम भरे खर्चों से बचें. लंबी अवधि का निवेश लाभ देगा.
प्रेम: रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा. पार्टनर के साथ बातचीत अच्छी रहेगी. सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं.
स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. हल्की थकान, एसिडिटी, और तनाव की संभावना है. पीठ एवं गर्दन में खिंचाव हो सकता है. आज आपके लिए हल्का भोजन, पानी और योग लाभकारी रहेगा.
पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष: घर में शांति व सहयोग का माहौल रहेगा. किसी को आपकी सलाह से लाभ मिलेगा. ध्यान या पूजा से मानसिक स्थिरता बढ़ेगी.
आज का उपाय: पीला फल अर्पित करें. “ॐ श्रीं नमः” का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को भोजन और कपड़ा दान दें.
संदेश: शांति, धैर्य और व्यावहारिक सोच आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है. स्थिर मन से आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है.
शुभ समय: सुबह 9 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 4

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola