Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, गुस्से में आकर कोई भी अहम फैसला न लें

Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: आज 03 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत हलचल भरा है. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चौकड़ी जमी हुई है, जो करियर में ‘पावर’ और अनुशासन लाएगी. चंद्रमा आज सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहे हैं, जिससे मन थोड़ा विद्रोही या बेचैन हो सकता है. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: सिंह (Leo): आपकी राशि में चंद्रमा और केतु का गोचर आपको थोड़ा इमोशनल और गंभीर बनाएगा. आज का दिन शानदार है. पार्टनर या दोस्तों के साथ दिल की बात शेयर करने से रिश्ते और गहरे होंगे. घर-परिवार में किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी सलाह मांगी जा सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए दिन बहुत प्यारा रहेगा.
प्रभाव: आपकी राशि में चंद्रमा-केतु की युति आपको मानसिक रूप से विद्रोही और अकेला महसूस करा सकती है.
करियर-बिजनेस: सूर्य और मंगल छठे भाव में हैं, जो आपको ‘शत्रुहंता’ बनाते हैं. ऑफिस पॉलिटिक्स में आपकी जीत होगी और आप अपने विरोधियों को पछाड़ देंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स के लिए आप पूरी ताकत लगाएंगे, लेकिन केतु के कारण निर्णय लेने में थोड़ी देरी हो सकती है.
लव लाइफ: चंद्रमा-केतु आपकी राशि में होने से लव लाइफ में ‘कन्फ्यूजन’ की स्थिति बनेगी. आप अपने पार्टनर के प्रति थोड़े रूखे हो सकते हैं, जिससे विवाद बढ़ सकता है. आज धैर्य रखें और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें.
हेल्थ: आपको तेज बुखार या पेट में जलन की समस्या हो सकती है. केतु का प्रभाव आपको मानसिक भ्रम और घबराहट दे सकता है. सूर्य को जल देना और सात्विक आहार लेना ही आज आपकी सेहत की रक्षा करेगा.
सावधानी: गुस्से में आकर कोई भी अहम फैसला न लें.
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और तांबे का दान करें.
शुभ अंक-7.
शुभ रंग- नारंगी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










