Aaj Ka Rashifal Upay: आज बुधवार 24 दिसंबर को मेष से मीन राशि के जातक अपनाएं ये ज्योतिषीय उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2025 7:24 AM

विज्ञापन

आज 24 दिसंबर 2025 के भाग्य बढ़ाने वाले उपाय

Aaj Ka Rashifal Upay 24 December 2025: आज बुधवार 24 दिसंबर का दिन ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से खास रहने वाला है. भगवान गणेश और बुध ग्रह की कृपा से मेष से मीन राशि के जातकों के लिए अलग-अलग उपाय लाभकारी साबित हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के ये उपाय आपके करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal Upay 24 December 2025: आज बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है. यह दिन बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता से जुड़ा होता है. 24 दिसंबर को यदि राशि अनुसार उपाय किए जाएं, तो ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए सरल और प्रभावी उपाय.

मेष राशि

आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. हरे वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

वृषभ राशि

गणेश मंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का 11 बार जाप करें. धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी.

मिथुन राशि

हरे रंग की सब्जी या वस्तु का दान करें. बुध ग्रह मजबूत होगा और वाणी में मधुरता आएगी.

कर्क राशि

दूध या मिठाई का दान करें. मानसिक शांति के लिए ध्यान करना लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि

गणेश जी को मोदक चढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

कन्या राशि

आज लेखन या अध्ययन से जुड़े काम करें. हरी कलम का प्रयोग शुभ रहेगा.

तुला राशि

किसी जरूरतमंद को हरे वस्त्र दान करें. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी.

वृश्चिक राशि

बुधवार को तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें. नकारात्मक ऊर्जा कम होगी.

धनु राशि

गणेश चालीसा का पाठ करें. शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियां कम होंगी.

मकर राशि

हरे मूंग का दान करें. नौकरी और व्यापार में स्थिरता आएगी.

कुंभ राशि

गाय को हरा चारा खिलाएं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मीन राशि

ध्यान और मंत्र जाप करें. गणेश जी की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola