Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों के रोजगार और व्यापार के कार्य तेजी से बढ़ेंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 12 अक्टूबर का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Oct 2025 4:26 AM
आज 12 अक्टूबर 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 October 2025: आज 12 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. जहां कुछ को करियर और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. जानें, चंद्र ग्रहों की स्थिति आपके दिन को कैसे प्रभावित करेगी. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आज का दिन आपके लिए खास क्या लेकर आया है.
Aaj Ka Rashifal 12 October 2025: आज 12 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता और आय में वृद्धि संभव है. पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर ध्यान दें. संयोग और अपने प्रयासों से लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.
मेष (Aries)
इस अवधि में साहस, पराक्रम और उद्यम क्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी में आपसी मतभेद दूर होंगे और नए पद-अधिकार प्राप्त होने की संभावना है. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.
वृष (Taurus)
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. विरोधियों की सक्रियता विफल होगी और शारीरिक रोग तथा मानसिक शोक का शमन होगा. स्वावलंबन और उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी. श्रेष्ठ संगति से लाभ मिलेगा.
मिथुन (Gemini)
मन में भटकाव और तनाव दूर होंगे. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा. आमदनी बढ़ेगी और कर्ज की स्थिति में सुधार होगा. आवश्यक कार्यों में अनायास सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
कर्क (Cancer)
नए उत्साह और उमंग की वृद्धि होगी, जो सामयिक और सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी. लिखा-पढ़ी के कामों में विशेष सावधानी बरतें. व्यापार-व्यवसाय में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें.
सिंह (Leo)
घर और गृहस्थी का सुख अच्छा रहेगा. सरकारी और न्यायालयीय कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. शत्रुओं पर भारी पड़ने की संभावना है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं.
ये भी खबर: आज 12 अक्टूबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
कन्या (Virgo)
मानसिक चिंता बढ़ सकती है और अवरोध-विरोध अधिक होंगे. धैर्य और संयम से काम लें. रोजगार और व्यापार के कार्य तेजी से बढ़ेंगे, लेकिन मकान, प्रॉपर्टी और नए व्यापार संबंधी कार्य में विलंब हो सकता है.
तुला (Libra)
सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों का कद ऊँचा होगा. बेरोजगारों को आजीविका के साधन उपलब्ध होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नया काम शुरू करने में कोई बाधा नहीं आएगी.
वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और सुख-साधनों की प्राप्ति होगी. अपयश और कलंक दूर होंगे. राजकीय सहयोग और इच्छित सफलता मिल सकती है. लेखन-पठन में रुचि बढ़ेगी और घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि, भवन और वाहन संबंधी सुख की अनुकूलता रहेगी.
धनु (Sagittarius)
नौकरी में उच्च पदस्थ व्यक्तियों से सहयोग बनाए रखें, इसका लाभ भविष्य में मिलेगा. राजनीति में प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन आत्मसंयम आवश्यक है. नवीन योजनाओं पर रुचि बढ़ेगी.
मकर (Capricorn)
महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अधूरी इच्छाओं की पूर्ति का सिलसिला शुरू होगा. व्यापार-धंधे में लाभ होगा.
कुंभ (Aquarius)
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों और उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनाने की कोशिश करें, इससे चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा. जोखिम भरे काम से दूर रहें.
मीन (Pisces)
आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. जिन पर आपने भरोसा किया था, वे आपके विरोध में काम कर सकते हैं, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










