Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jun 2025 7:07 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: आज तारीख है 3 जून 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष

पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बनी रहेगी. किसी कार्य में सफलता मिलने से आत्मसम्मान बढ़ेगा. तेल और तिलहन से जुड़े निवेश लाभदायक रहेंगे. संतान को लेकर चिंता संभव है. कार्यस्थल पर माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन वाणी में कटुता न लाएं.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

आज 3 जून 2025 का पंचांग यहां पढ़ें

वृषभ

आपके विचारों और कार्यों में मेल की कमी है. खुद को व्यवस्थित करना जरूरी है. छोटी सोच से आगे नहीं बढ़ा जा सकता. रोजगार के प्रयास सफल होंगे और पुराने आर्थिक मसले हल हो सकते हैं.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

दिल की बात बताएंगे सितारे, जानें 3 जून 2025 का राशि अनुसार Love Rashifal

मिथुन

अपनी चिंताओं को दूसरों पर निकालना ठीक नहीं. शांत रहें और धैर्य रखें. खर्चों में बढ़ोतरी से तनाव रहेगा. झंझटों से दूर रहें, चोट या दुर्घटना की संभावना है. पढ़ाई में रुकावट आ सकती है.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला

कर्क

दिन अनुभवों से भरपूर रहेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. बकाया धन की प्राप्ति होगी. नौकरी से जुड़े प्रयास सफल होंगे, हालांकि फिजूलखर्ची से बचें. कुछ पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला

सिंह

संगत का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा. खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. थकान और हल्की तबीयत खराब रह सकती है. व्यापार में नई योजना लागू होगी, जिससे लाभ की संभावना है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

कन्या

दिन की शुरुआत में कार्यों में रुकावट आ सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यात्रा, नौकरी और निवेश के लिए समय अनुकूल है. आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा

तुला

संतान के विवाह संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें. कोई गलत निर्णय जीवन को प्रभावित कर सकता है. जोखिम भरे कार्यों से बचें. वाहन या मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें. किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला

वृश्चिक

जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन घरेलू समस्याएं आपसी सहमति से सुलझेंगी. किसी मांगलिक कार्य में रुकावट दूर होगी और लाभ के योग बनेंगे. राजनीतिक क्षेत्र में विरोध झेलना पड़ सकता है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

धनु

संतान की इच्छाओं को समझें, पर हर जिद पूरी करना जरूरी नहीं. आपकी निर्णय क्षमता कमजोर हो रही है, जिससे आप पीछे रह सकते हैं. सेहत पर ध्यान दें. संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल

मकर

दूसरों की स्थिति को समझकर सहयोग करें. गुस्से पर काबू न रखने से मन अशांत रहेगा. पिता से संबंधों में सुधार आएगा. किसी नए व्यवसाय में निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. पारिवारिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला

कुंभ

कोई अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है. मनचाही नौकरी के लिए अधिक प्रयास करने होंगे. वाणी पर संयम रखें और दूसरों से ज्यादा अपेक्षाएं न करें. गुलाबी रंग का उपयोग लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला

मीन

व्यापार में मेहनत अधिक, लेकिन लाभ अपेक्षाकृत कम होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें. समझदारी से आर्थिक लाभ मिलेगा. घर और कार्यक्षेत्र दोनों में आपकी पूछ-परख बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola