आज 3 जुलाई 2026 को किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

आज 3 जुलाई 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार 3 जुलाई 2026 का आषाढ़ मास की संकष्टी गणेश चतुर्थी भगवान श्रीगणेश की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है. आज व्रत, पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करने से जीवन के विघ्न दूर होने और सुख-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है. ऐसे में श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें तथा भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें.
Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को आषाढ़ मास की संकष्टी गणेश चतुर्थी का पावन व्रत रखा जा रहा है. यह दिन भगवान श्रीगणेश की आराधना, विघ्नों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं कि संकष्टी गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
संकष्टी गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की कृपा से अटके हुए कार्यों में गति मिलेगी. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. यात्रा लाभदायक रहेगी और लंबे समय से रुका धन मिलने की संभावना है. नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं.
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि
गणेश जी की आराधना रिश्तों में आ रही गलतफहमियों को दूर करने में सहायक होगी. प्रेम संबंधों में धैर्य रखें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर जल्द भरोसा न करें.
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
भगवान गणेश की कृपा से विद्यार्थियों को सफलता का मार्ग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. यात्रा और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं.
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5
कर्क राशि
संकष्टी चतुर्थी का व्रत आपके व्यापार में नई संभावनाएं खोल सकता है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1
सिंह राशि
गणपति बप्पा की कृपा से कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा. किसी भी विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज भगवान गणेश की पूजा आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम दे सकती है. शेयर बाजार से लाभ मिलने के योग हैं. परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें.
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
ये भी पढ़ें: आज किस राशि की बढ़ेंगी नजदीकियां, किसे रखना होगा रिश्तों का ध्यान, जानें आज 3 जुलाई 2026 का लव राशिफल
तुला राशि
संकष्टी चतुर्थी पर धैर्य और संयम आपके लिए सबसे बड़ा उपाय रहेगा. परिवार में मतभेद होने पर शांतिपूर्वक स्थिति संभालें. पुराने मित्रों से मुलाकात और शुभ समाचार मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि
भगवान गणेश की पूजा कार्यस्थल की बाधाओं को कम करने में सहायक हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. तनाव और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखें.
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4
धनु राशि
गणपति बप्पा की कृपा से विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा.
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
मकर राशि
संकष्टी गणेश चतुर्थी आपके करियर में नए अवसर लेकर आ सकती है. व्यवसाय में ध्यान देने की आवश्यकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8
ये भी पढ़ें: आज कब करें शुभ कार्य? जानें 3 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग
कुंभ राशि
भगवान गणेश की कृपा से कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. आय में वृद्धि और निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं.
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 2
मीन राशि
संकष्टी चतुर्थी का दिन आपके लिए धैर्य और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आया है. योजनाएं पूरी तरह सफल न हों, फिर भी भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगी. व्यापार में लाभ और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग: संतरी | शुभ अंक: 3
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










