मकर राशि वाले पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 14 मई 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 May 2025 7:21 AM
Aaj Ka Rashifal 14 May 2025
Aaj Ka Rashifal 14 may 2025: आज तारीख है 14 मई 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज बुधवार 14 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष-
आज सरकार और सरकारी अधिकारियों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है.स्वभाव में क्रोध और अहंकार की वृद्धि होगी.कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारेंगे, खर्चों में बढ़ोतरी होगी.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— गुलाबी
आज 14 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृषभ-
आज पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.काम के सिलसिले में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.भाई-बहन कही बाहर यात्रा की योजना बना सकते हैं.छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए एकाग्रता के साथ आज पढ़ाई-लिखाई करनी होगी.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— काला
मिथुन-
आज कार्यस्थल पर बेकार की बातों में वक्त बर्बाद करने से बचें.ऑफिस में सूझबूझ और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.सीनियर्स से आपको सहयोग मिलेगा. इस दौरान सरकारी विभागों से भी लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— काला
कर्क-
आज कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होगी, इस दौरान किसी विवाद में पड़ने से बचें. ऑफिस में सीनियर्स से आपको सहयोग मिलेगा.पारिवारिक जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए बेवजह विवाद करने से बचें.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— गुलाबी
सिंह-
आज आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी.लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं.आपको लाभ मिलने की संभावना है.कार्यस्थल पर अधिकार और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.सामाजिक जीवन में भी मान-सम्मान बढ़ेगा.
शुभ अंक—4 शुभ रंग— नारंगी
कन्या-
आज आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्च भी होगा. अचानक धन हानि होने की आशंका है. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन कुटुम्ब में विवाद हो सकते हैं.सायंकालीन धार्मिक भावना बढ़ने से मंदिर में दर्शन करने की इच्छा बढ़ेगी.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— काला
तुला-
आज आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में बढ़ेगी.पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है. घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है,इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें.सोच-समझकर फ़ैसला करें.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— सफेद
वृश्चिक-
आज नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं.आपके भाई-बहन अपनी जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे. पारिवारिक जीवन और करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे.पारिवारिक जीवन और करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे.
शुभ अंक—4 शुभ रंग— नारंगी
धनु-
आज कार्यस्थल पर पद और सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है.शाम में आप घर से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे.दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.आप मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ेंगे.
शुभ अंक— 9 शुभ रंग—पीताम्बरी
मकर-
आज ऊर्जा और दृढ इच्छाशक्ति से भरपूर रहेंगे.साहस में वृद्धि होने से आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे.छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है,संचार कौशल में भी सुधार होगा.पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— काला
कुंभ-
आज वाहन सावधानी से चलाएं और हथियारों से दूर रहें.भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.ऊर्जा और दृढ इच्छाशक्ति से भरपूर रहेंगे.भाई-बहन आर्थिक रूप से आपकी मदद करेंगे.
शुभ अंक—6 शुभ रंग— सफेद
मीन-
आज पारिवारिक जीवन में शांति-सद्भाव बना रहेगा. आपके मन में धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा.भाई-बहन आर्थिक रूप से आपकी मदद करेंगे.
शुभ अंक—9 शुभ रंग— सफेद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










