Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को काम टालने से बचना चाहिए, जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 7 Januay 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा. घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी. जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे. ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा.

प्रेम राशिफल
शादीशुदा जीवन भी प्यार से भरपूर रहेगा और रोमांस के अवसर आएंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है.
लकी नंबर 4
लकी कलर  नीला

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों के शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जानें 7 जनवरी 2023 का राशिफल

कन्या:- आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने भाई से सलाह मशवरा लेकर किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा. आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्या हो सकती है. ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा.

प्रेम राशिफल

शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी. जीवन साथी कुछ नया करने की सोचेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है.

लकी नंबर 9
 लकी कलर पीला

तुला:-     आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. किसी पारिवारिक विषय को लेकर जीवनसाथी से फोन पर लंबी बात होगी. वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें. छात्रों को सफलता मिल सकती है.

प्रेम राशिफल
 शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा चुनौतीपूर्ण है.
लकी नंबर  5
 लकी कलर  गुलाबी

वृश्चिक:-  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है. आज आपको कुछ पुराने वाद विवादों से छुटकारा मिलेगा. यदि आपकी नौकरी में अपने किसी साथी से आपकी कोई अनबन चल रही है,तो आज वह समाप्त होगा, लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा. यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं. विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व सायंकाल के समय अपने परिजनों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं.

प्रेम राशिफल
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने दिल की बात कहने में मजा आएगा और आपका प्रिय आपकी बात सुनेगा.
 लकी नंबर 3
 लकी कलर भूरा

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले करियर में बदलाव लाएंगे, जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola