Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले करियर में बदलाव लाएंगे, जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 7 Januay 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन  राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

धनु:-    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं. इस राशि के प्रोफेसर को सम्मानित किया जाएगा . राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. आपको किसी से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा. घरेलू कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे. सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे.

प्रेम राशिफल
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. क्रिएटिविटी के दम पर अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब होंगे. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. रिश्ते में ईमानदारी रहेगी.

लकी नंबर  2
 लकी कलर ग्रे

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों के शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जानें 7 जनवरी 2023 का राशिफल

मकर:-    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आज आपका यदि आपके किसी विरोधी से कोई मेल मिलाप हो, तो उसमें आपको बोलने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो वह विरोधी आपके खिलाफ कोई नई प्लानिंग कर सकता है. सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे.

प्रेम राशिफल

शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के बल पर आगे बढ़ेगा. रिश्ते में आकर्षण भी बढ़ेगा. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है. अपने प्रिय की आंखों में झांक कर देखें, आपको प्यार नजर आएगा.

 लकी नंबर  7
 लकी कलर मैरून

कुंभ:-  आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी. साथ ही मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं. किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे.

प्रेम राशिफल
आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने घर में अपने प्यार के बारे में अपनी मां से कह सकते हैं.

 लकी नंबर 6
लकी कलर  आसमानी

मीन:-    आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपने किसी से कुछ धन उधार लिया हो, तो आज आप उसे उतार सकते हैं. जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे. आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार भेंट किया जा सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी. आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन अधिकारियों के कारण उसने अपना सफल रहेंगे. विद्यार्थियों को आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमे भाग्य का भाग साथ मिलेगा.

प्रेम राशिफल
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. अपने दोस्तों और जीवन साथी के साथ दिन बिताएंगे.
 लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को काम टालने से बचना चाहिए, जानें 7 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola