Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 5 जनवरी 2023 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jan 2024 7:23 AM
Aaj Ka Rashifal, 5 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल
जानें 5 जनवरी 2023 का राशिफल
मेष- आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा काम ज्यादा और लाभ कम होने की उम्मीद है. बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें. वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. अगर आपके पास दोपहिया वाहन है, तो हेलमेट लगाना ना भूलें. आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी| कारोबार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो किसी अपने से सलाह जरूर लें, फायदा होगा. आपको किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा. सेहत ठिक रहेगी लेकिन पैर दर्द से संबंधित परेशानी हो सकती है.
प्रेम राशिफल
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन मान रोमांटिक रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी अपने रिश्ते की खूबसूरती से खुश रहेंगे.
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी
वृष- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा. कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा. मानसिक तनाव में रहेंगे. खर्चों में एकदम से बढ़ोतरी होगी और इनकम उसके मुकाबले कम होगी, इसलिए आप खुद को चुनौतियों से कमजोर पाएंगे लेकिन खुद पर भरोसा रखने से काम बनेंगे. आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा. लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे. दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज प्रिय का प्यार मिलेगा और काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे.
प्रेम राशिफल
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी निराशा का दिन रहेगा. किसी भी बात को लेकर झगड़े से बचें. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए किसी गलतफहमी का शिकार होना भारी पड़ सकता है.
लकी नंबर 1
लकी कलर हरा
मिथुन:- आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है ,फिलहाल नए काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए. परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए. संतान से आपको सहयोग मिलेगा| लम्बें समय से रुके हुए काम में आज पूरे हो जायेंगें. दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे| रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.जीवनसाथी क साथ समय बिताने से , रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
प्रेम राशिफल
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आपसी बातचीत से एक दूसरे को समझाते हुए समस्या को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत
कर्क:- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा. कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा. मानसिक तनाव में रहेंगे. खर्चों में एकदम से बढ़ोतरी होगी और इनकम उसके मुकाबले कम होगी, इसलिए आप खुद को चुनौतियों से कमजोर पाएंगे लेकिन खुद पर भरोसा रखने से काम बनेंगे. आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा. लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे. दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज प्रिय का प्यार मिलेगा और काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे.
प्रेम राशिफल
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ समस्या आ सकता है प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन आपका प्रिय किसी बात को लेकर जिद्दी हो सकता है.
लकी नंबर 7
लकी कलर स्लेटी
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










