ePaper

आज राशिफल, 31 अक्टूबर 2021: वृष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Updated at : 31 Oct 2021 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
आज राशिफल, 31 अक्टूबर 2021: वृष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

आज राशिफल, 31 अक्टूबर 2021: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 31 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर बनाकर रखे क्योंकि वे आपका नुकसान कर सकते हैं. व्यापार में आपके पास ऐसे समझौते आएंगे जो दिखने में तो आकर्षित होंगे लेकिन यह आपके लिए अनुचित सिद्ध हो सकते हैं.किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. दूसरे के काम में दखल न दें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

नौकरी कर रहे लोगों का मन अपने काम से उब सकता है तथा वे अपने लिए नयी नौकरी की तलाश कर सकते है. आज का दिन आपका समय नयी नौकरी की तलाश में बीतेगा व शायद आपको अपने मित्रों की ओर से कुछ अच्छा अवसर भी मिल सकता है.

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 8

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जो व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं. आपके मित्र भी आपका सहयोग करेंगे लेकिन आप किसी चीज़ को लेकर संशय में रहेंगे. भूमि संबंधी निवेश में लाभ मिलेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके मृदु स्वभाव के कारण घर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा सभी के मन में आपके प्रति सम्मान और बढ़ेगा. ऐसे में आपका अपने मित्रों का सहयोग भी मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी.आय में निश्चितता रहेगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी.

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 6

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे तथा आपके सहपाठी भी आपसे प्रसन्न होंगे. परिवार में आपकी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है जिससे आपका मन आशंकित रहने की भी संभावना हैं.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन उत्तम है. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं व उन्हें यह बात पता नहीं हैं तो आज उन्हें अपने दिल की बात कह दे. विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति कुछ यादगार अनुभव रहने की संभावना हैं जिससे आप दोनों के बीच आपसी संबंध मजबूत होंगे.नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

स्कूल के छात्र अपना समय रचनात्मक कार्यों में देंगे जिसमें उन्हें आनंद की अनुभूति होगी. किसी भी कार्य को शुरू करते समय आप संशय में रहेंगे लेकिन अंत में उसमे सफलता मिलेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाज न करें. घर-बाहर अशांति रहेगी. कार्य में रुकावट होगी.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लोगों को किसी का सहयोग मिल सकता हैं जिससे उनका मार्ग प्रशस्त होगा तथा भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन मिलेगा.नौकरी में अनुकूलता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 5

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम से संतुष्टि मिलेगी तथा ऑफिस में उनके काम की प्रशंसा होगी. सहकर्मी आपके काम से प्रसन्न होंगे तथा आपके साथ मिलकर कुछ नया प्लान भी करेंगे.आय में वृद्धि होगी. चोट व रोग से बाधा संभव है. दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं तथा आपका अपने परिवार वालों के साथ संबंध और मधुर बनेगा. घर में कोई नयी खुशी आ सकती हैं जिसमे सभी सम्मिलित होंगे. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

श्वास की बीमारी से जुड़े रोगी अपना विशेष ध्यान रखे तथा प्रदुषण वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखे. अस्थमा के रोगियों को यदि कही बाहर जाना हैं तो हमेशा अपने साथ इनहेलर रखे.व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 3

Also Read: आज का मेष राशिफल 31 अक्टूबर, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

विवाहित लोगों को अपने लिए कुछ नया करने का विचार मन में आएगा तथा आपका पार्टनर उसमे भरपूर साथ देगा जो आपको आनंदित करेगा. दोनों के बीच आपसी स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी. आज रुका धन मिलेगा. मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola