आज का राशिफल 23 मार्च 2026: करियर में सफलता और धन लाभ के योग, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज 23 मार्च 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा, उपरांत षष्ठी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन यानी स्कंदमाता की पूजा के लिए समर्पित है.
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: ग्रहों की बात करें तो आज सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति है, तो कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु का त्रिग्रही योग बना हुआ है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं. ग्रहों का यह जमावड़ा कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लाया है, तो कुछ के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
मेष आज का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा आपको धन लाभ के अवसर देंगे. करियर की बात करें तो लाभ भाव में मौजूद मंगल और राहु व्यापार में अचानक बड़ा मुनाफा दिला सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो शुक्र के प्रभाव से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. हेल्थ की बात करें तो गले में खराश या इंफेक्शन की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से दूर रहें.
वृषभ आज का राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का संकेत दे रहा है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का गोचर है और दशम भाव का राहु आपको मानसिक रूप से भ्रमित कर सकता है. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आपकी एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है, वरिष्ठों से विवाद न करें. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर पर शक करना आपके रिश्ते को तोड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो माइग्रेन या सिरदर्द आज आपको बेचैन कर सकता है.
मिथुन आज का राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला और थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में बैठे बृहस्पति आपके खर्चों को बेतहाशा बढ़ा सकते हैं. करियर की बात करें तो भाग्य स्थान में मौजूद बुध आपको नई दिशा दिखाएंगे, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी. लव लाइफ की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. हेल्थ की बात करें तो अनिद्रा और आंखों में जलन की समस्या परेशान कर सकती है.
कर्क आज का राशिफल
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित चंद्रमा आपकी हर इच्छा पूरी करने में मदद करेंगे. करियर की बात करें तो अष्टम भाव के मंगल के कारण गुप्त धन मिलने के योग हैं, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें. लव लाइफ की बात करें तो पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो प्रेम में बदल सकती है. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे.
सिंह आज का राशिफल
सिंह राशि: आज आपके लिए भारी नुकसान के योग बन रहे हैं, सचेत रहे. क्योंकि आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव का राहु साझेदारी के काम में बड़ी बाधा डाल सकते हैं. करियर की बात करें तो दशम भाव का चंद्रमा नौकरी में स्थान परिवर्तन करा सकता है. लव लाइफ की बात करें तो कड़वी वाणी के कारण पार्टनर आपसे दूर जा सकता है. हेल्थ की बात करें तो पेट के निचले हिस्से में दर्द या इंफेक्शन की आशंका है, साफ-सफाई का ध्यान रखें.
कन्या आज का राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य का पूरा साथ लेकर आया है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा आपके रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेंगे. करियर की बात करें तो छठे भाव के मंगल और बुध शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे और नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा. हेल्थ की बात करें तो पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा.
तुला आज का राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का है, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा और छठे भाव के शनि स्वास्थ्य और धन दोनों की हानि करा सकते हैं. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में साजिश का शिकार हो सकते हैं, अपने राज किसी को न बताएं. लव लाइफ की बात करें तो रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, धैर्य से काम लें. हेल्थ की बात करें तो वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है.
वृश्चिक आज का राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव के मंगल आपके सुख-साधनों में वृद्धि करेंगे. करियर की बात करें तो पार्टनरशिप के काम में जबरदस्त तरक्की मिलेगी. लव लाइफ की बात करें तो वैवाहिक जीवन में रोमांस की एंट्री होगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा. हेल्थ की बात करें तो आज आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे, बस योग को दिनचर्या में शामिल करें.
धनु आज का राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कड़ी परीक्षा का समय है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव में सूर्य-शनि की युति मानसिक अशांति दे सकती है. करियर की बात करें तो दफ्तर में काम का बोझ बढ़ेगा और सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो कमर या जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है.
मकर आज का राशिफल
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार और रचनात्मक रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और तृतीय भाव के शुक्र आपको कला और लेखन में सफलता दिलाएंगे. करियर की बात करें तो द्वितीय भाव के मंगल के प्रभाव से आपकी वाणी से काम बनेंगे और आर्थिक लाभ होगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. हेल्थ की बात करें तो संतान की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, अपना भी ध्यान रखें.
कुंभ आज का राशिफल
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा डरावना हो सकता है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि में स्थित मंगल, बुध और राहु की युति आपको क्रोध और गलत निर्णय की ओर ले जा सकती है. करियर की बात करें तो प्रॉपर्टी के काम में नुकसान हो सकता है, निवेश टाल दें. लव लाइफ की बात करें तो घर के अशांत माहौल का असर आपके प्रेम संबंधों पर पड़ेगा. हेल्थ की बात करें तो हाई ब्लड प्रेशर और सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है.
मीन आज का राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि में स्थित सूर्य, शुक्र और शनि आपको अनुशासित और सफल बनाएंगे. करियर की बात करें तो तृतीय भाव का चंद्रमा आपके पराक्रम को बढ़ाएगा और छोटे भाई-बहनों के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. हेल्थ की बात करें तो पैरों में सूजन या दर्द हो सकता है, खान-पान में नमक कम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




