आज इन 7 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, पढ़ें 18 मार्च का राशिफल

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज 18 मार्च 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है और सुबह के बाद अमावस्या की काली छाया शुरू हो जाएगी.
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज ग्रहों का एक बहुत ही विचित्र और डरावना संयोग बन रहा है—मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि एक साथ हैं, तो वहीं कुम्भ राशि में मंगल, बुध और राहु के साथ चंद्रमा भी मौजूद हैं. ग्रहों की यह ‘चंडाल और विष योग’ जैसी स्थितियां कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लाएंगी, तो कुछ के लिए भारी तबाही का संकेत दे रही हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से क्या आज आपकी राशि सुरक्षित है?
Aaj Ka Rashifal: आज का मेष राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपकी किस्मत के सितारे चमकाने वाला साबित हो सकता है क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की मौजूदगी धन की वर्षा करा सकती है. करियर की बात करें तो आज लाभ स्थान के ग्रह आपको अचानक बड़ा मुनाफा दिलाएंगे. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. हेल्थ की बात करें तो सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन अमावस्या की तिथि के कारण मानसिक भ्रम से बचें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा के साथ राहु और मंगल की युति कार्यक्षेत्र में भारी षड्यंत्र का संकेत दे रही है. करियर की बात करें तो आज आपकी एक छोटी सी गलती नौकरी पर खतरा बन सकती है. लव लाइफ की बात करें तोआज आपकी रिश्तों में अविश्वास की खाई बढ़ सकती है. हेल्थ की बात करें तो काम के बोझ से बीपी (BP) बढ़ सकता है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और मिथुन में मौजूद देव गुरु बृहस्पति आपकी बुद्धि को सही दिशा देंगे. करियर की बात करें तो आज भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या यात्रा का सुख मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो आज पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सावधान रहे क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु का गोचर किसी बड़ी अनहोनी या दुर्घटना की ओर इशारा कर रहा है. करियर की बात करें तो आज आप शेयर बाजार या जुए-सट्टे से दूर रहें, भारी धन हानि हो सकती है. लव लाइफ की बात करें तो आज आपका पार्टनर के साथ विवाद इतना बढ़ सकता है कि बात अलगाव तक पहुँच जाए. हेल्थ की बात करें तो आज आप पानी से होने वाली बीमारियों और इन्फेक्शन से सावधान रहें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि: आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा और लग्न में बैठे केतु आपको समाज में प्रभावशाली बनाएंगे. करियर की बात करें तो आज आपकी पार्टनरशिप के बिजनेस में जबरदस्त तरक्की होगी. लव लाइफ की बात करें तो आज अविवाहितों लोगो के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो पेट में गर्मी या जलन की शिकायत हो सकती है, ठंडी चीजों का सेवन करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे की घंटी बजा रहा है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा, मंगल और राहु की युति गुप्त शत्रुओं को शक्तिशाली बनाएगी. करियर की बात करें तो आज ऑफिस में कोई आपकी पीठ पीछे साजिश रच सकता है. लव लाइफ की बात करें तो वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना पार्टनर के साथ संबंध टूट सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो मौसमी बीमारियों और चोट लगने का डर है, संभलकर वाहन चलाएं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
आज का तुला राशिफल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो आज विद्यार्थियों के लिए आज का दिन वरदान जैसा है, क्योंकि आज किसी बड़ी प्रतियोगिता में जीत हासिल होगी. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के साथ प्यार की गहराई बढ़ेगी. हेल्थ की बात करें तो आज मानसिक शांति रहेगी, लेकिन आंखों की जांच करवाना सही रहेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए मानसिक उथल-पुथल वाला रहेगा क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की उपस्थिति घर का माहौल बिगाड़ सकती है. करियर की बात करें तो आज आपकी जमीन-जायदाद के मामलों में कानूनी अड़चन आ सकती है. लव लाइफ की बात करें तो आज आप घर के तनाव के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. हेल्थ की बात करें तो आज आपको सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है, इसे नजर अंदाज न करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
आज का धनु राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके साहस और पराक्रम की विजय का है क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और मंगल आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेंगे. करियर की बात करें तो आज आपको छोटे भाई-बहनों के सहयोग से बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज आपका आपके पार्टनर के साथ संवाद मधुर रहेगा. हेल्थ की बात करें तो गर्दन या पीठ में हल्का खिंचाव हो सकता है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
आज का मकर राशिफल
मकर राशि: आज भारी आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है, सावधान रहें क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा, राहु और मंगल की युति आपकी जमा पूंजी को खर्च करवा सकती है. करियर की बात करें तो निवेश के लिए आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है. लव लाइफ की बात करें तो कड़वी बातों से पार्टनर का दिल दुख सकता हैं. हेल्थ की बात करें तो आज दांतों में दर्द या मुख के छाले आपको परेशान कर सकते हैं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
आज का कुम्भ राशिफल
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि आपकी ही राशि में चंद्रमा, मंगल, बुध और राहु का जमावड़ा लगा है. करियर की बात करें तो आज आपको एक तरफ नए अवसर मिलेंगे तो दूसरी तरफ भारी कन्फ्यूजन रहेगा, सोच-समझकर निर्णय लें. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के प्रति ओवर-पजेसिव होने से बचें. हेल्थ की बात करें तो आज सिर चकराना या माइग्रेन की समस्या हो सकती है, पर्याप्त पानी पिएं.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
आज का मीन राशिफल
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान और खर्चों का संकेत दे रहा है क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की युति है और द्वादश भाव में चंद्रमा-राहु का मेल है. करियर की बात करें तो आज आपका फालतू की यात्राओं में धन और समय बर्बाद होगा. लव लाइफ की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में बड़ी मुश्किल आएगी. हेल्थ की बात करें तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, अमावस्या की ऊर्जा आपको कमजोर कर सकती है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
Also Read: लव राशिफल 18 मार्च 2026: आज इन राशियों के दिल में बजेगी मोहब्बत की घंटी, जानें किसे मिलेगा प्रपोजल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




