Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: वृश्चिक राशि वालों की कमाई के साथ-साथ खर्च भी जारी रहेंगे, जानें आज 17 जनवरी 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jan 2025 4:00 AM
Aaj 17 January 2025 Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: आज तारीख है 17 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- रोजगार और व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन होंगे, मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. निकट भविष्य में यात्रा से लाभ की संभावना है.
वृष- कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल बनेगा, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से लाभ होगा. आपको कोई नया कार्य मिलने की संभावना है.
मिथुन- सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों से लाभ होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट के सफल होने की संभावना है. मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा.
कर्क- मेहनत से इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं.
सिंह- आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, नए परिचयों का विस्तार होगा, घर में सुख और शांति का माहौल बनेगा. आप अपने करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे.
कन्या- कार्यक्षेत्र में प्रशंसा योग्य कार्य करने का अवसर मिलेगा, आपके धैर्य, गंभीरता और सहयोग की सराहना की जाएगी.
तुला-आपको रोग, शोक और चिंताओं से मुक्ति मिलेगी, भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा, और सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे.
वृश्चिक-आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, धन की प्राप्ति होगी, और मान, यश, प्रतिष्ठा, उपहार तथा पुरस्कार मिलेंगे. कमाई के साथ-साथ खर्च भी जारी रहेंगे.
धनु-आपके गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे, माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता मिलेगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.
मकर-आप उपयोगी वस्तुओं का संग्रह करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी, और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
कुंभ-परिस्थितियों में सुधार होगा, बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, और संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी. घर में मांगलिक कार्य संपन्न होगा.
मीन-नई आशाओं का उदय होगा, धैर्य और साहस से सभी कार्य सफल होंगे, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










