Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 17 जनवरी 2023 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, 17 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें मेष वृषभ, मिथुन और कर्क राशि राशि तक का दैनिक राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
निजी नौकरी कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे.चोट व रोग से बचें. यश बढ़ेगा. बेचैनी रहेगी. जल्दबाजी न करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा और आप शांति का अनुभव करेंगे. सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.बाहर जाने का मन बनेगा. बड़ा काम करने की योजना बनेगी. लाभ होगा.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
घरवालो के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते है और इसके लिए प्लान कर सकते है. सभी घरवाले आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी.लेन-देन में जल्दबाजी न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यदि आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आशंकित थे और उसके होने या ना होने को लेकर शंका में है तो आज उससे मुक्ति मिलेगी. मन शांत रहेगा तथा पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे.शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए