Aaj Ka Rashifal 11 January 2026: आज का राशिफल 11 जनवरी से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Jan 2026 8:10 AM
आज 11 जनवरी 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 January 2026: आज का राशिफल 11 जनवरी 2026 पढ़ें. मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य भविष्यफल.
Aaj Ka Rashifal 11 January 2026: आज दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे दैनिक जीवन पर विशेष प्रभाव डाल रही है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो बिल्कुल चिंता न करें. आज के दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) में हम आपको बताएंगे करियर, प्रेम, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी पूरी जानकारी.
आज की ग्रह स्थिति (Graha Gochar 11 January 2026)
- चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं
- केतु सिंह राशि में स्थित हैं
- गुरु (बृहस्पति) मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं
- शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध की युति धनु राशि में बनी हुई है
- शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र द्वारा ग्रहों की गणना के आधार पर तैयार किया गया यह राशिफल आपको आज के दिन सही निर्णय लेने में मदद करेगा.
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. धन खर्च अचानक बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल
वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मानसिक शांति बनी रहेगी. व्यवसाय में अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी. यात्रा के योग हैं. स्वास्थ्य में सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामकाज में बदलाव संभव है. संवाद में सावधानी रखें. प्रेम जीवन में भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें. अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सौभाग्य आपके साथ है. नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी. निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी. परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज संतुलन और समझदारी से काम लें. कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा. निवेश सोच-समझकर करें.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला
ये भी पढ़ें: आज 11 जनवरी का राशिफल उपाय, सूर्य देव बदल देंगे इन राशियों की किस्मत
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा. करियर में उन्नति होगी. खर्च बढ़ सकता है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. रिश्तों में धैर्य रखें. नया ज्ञान सीखने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: नारंगी
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मेहनत का फल मिलेगा. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज नए अवसर मिल सकते हैं. निवेश से लाभ होगा. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सौभाग्यशाली है. करियर और धन दोनों में लाभ होगा. प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखें.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद
ये भी पढ़ें: आज का लव राशिफल 11 जनवरी, मेष से लेकर मीन राशि में किसकी लव लाइफ में आएगा प्यार का ट्विस्ट?
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










