Aaj ka Rashifal: मेष से मीन तक की राशियों पर राहु-केतु का साया, जानें किनके रिश्तों में बढ़ेगी तकरार और किसे मिलेगी करियर में सफलता?

आज का राशिफल 01 फरवरी 2026
Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. आकाश मंडल में ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है. आज कई बड़े ग्रहों का गोचर हो रहा है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? क्या आज भाग्य आपका साथ देगा? अपनी नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और आपसी संबंधों से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियों के लिए पढ़ें आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal 01 febuary 2026 : आज 01 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध की चतुर्ग्रही युति मकर राशि में है. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
आज पार्टनर के साथ बिताएंगे सुखद पल
मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. चतुर्थ भाव के चंद्रमा के प्रभाव से आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. दशम भाव के मंगल और सूर्य आपको व्यस्त रखेंगे, लेकिन कुछ बेवजह के कामों में फंसे रहने के कारण आप मुख्य लक्ष्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे, जिससे कार्य लंबे लटक सकते हैं. पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा, बस अपनी बातों को उन पर थोपने से बचें. मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है, पर्याप्त आराम करें.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पीला
आज आर्थिक मामलों में रहें सतर्क हो सकता है धनि हानि
वृषभ राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है. चंद्रमा के पराक्रम भाव में होने और शुक्र की मकर स्थिति से व्यवसाय कर रहे लोग सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे, जिससे परिवार में प्रसन्नता रहेगी. आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. राहु की स्थिति को देखते हुए किसी को धन उधार देने से बचें, वरना वापसी मुश्किल होगी. प्रेम संबंधों में नया उत्साह देखने को मिलेगा, किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- काला
मिथुन राशि वालों को पार्टनर के साथ हो सकता है मनमुटाव
मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का है. आपकी राशि में बैठे बृहस्पति व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे. अष्टम भाव के बुध के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है, सावधान रहें. शनि की स्थिति को देखते हुए शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में धन का निवेश बिल्कुल न करें. वाणी पर संयम रखें, अन्यथा पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद गहरा सकते हैं. पेट से संबंधित विकार या गैस की समस्या परेशान कर सकती है.
शुभ अंक-8
शुभ रंग-आसमानी
कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है सफलता
कर्क राशि (Cancer): आज का दिन धन संबंधित मामलों में आपके लिए श्रेष्ठ रहने वाला है. आपकी राशि में स्वग्रही चंद्रमा होने से कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. सूर्य और बुध की सप्तम स्थिति से मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग सफल होगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ के नए मार्ग खुलेंगे. रिश्तों में भावनात्मक मजबूती आएगी और पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा, जिससे ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा.
शुभ अंक-3
शुभ रंग-भूरा
सिंह राशि (Leo) वालें आज रहें सतर्क
सिंह राशि (Leo): आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. छठे भाव के सूर्य और मंगल के प्रभाव से आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे. लग्न के केतु के कारण कोई विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, जिससे बचना होगा. विद्यार्थियों को बृहस्पति की कृपा हेतु शिक्षा में आ रही बाधाओं पर गुरुओं से बातचीत करनी होगी. लव पार्टनर के साथ अहंकार का टकराव हो सकता है, विनम्र बने रहें. नेत्र विकार या अनिद्रा की समस्या हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग-नीला
कन्या राशि वालें आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. हालांकि, पंचम भाव के मंगल के कारण किसी की कही-सुनी बातों को लेकर तनाव बना रहेगा. लाभ भाव के चंद्रमा धन तो दिलाएंगे, लेकिन घर में अतिथि के आगमन से खर्च भी बढ़ेगा, जिससे हल्का कर्ज लेना पड़ सकता है. व्यावसायिक निवेश के लिए दिन सामान्य है. पुराने क्रश से मुलाकात मन को विचलित कर सकती है, वर्तमान पर ध्यान दें. थकान और पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है, मालिश से लाभ होगा.
शुभ अंक-5
शुभ रंग-नारंगी
तुला राशि वालें आज आपका दिन रहेगा सामान्य
तुला राशि (Libra): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. चतुर्थ भाव के सूर्य-बुध की युति और दशम के चंद्रमा के कारण बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं जिससे आप परेशान रहेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों के गुप्त शत्रु चुगली कर सकते हैं, सतर्क रहें. जीवनसाथी से किसी विशेष और भविष्य के मुद्दे पर चर्चा करना लाभकारी रहेगा. लव लाइफ में स्थिरता रहेगी, पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा. हृदय रोगियों को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, तनाव न लें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-सफेद
आज नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और प्रमोशन के योग
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. चंद्रमा के भाग्य स्थान में होने से नौकरीपेशा जातकों को तरक्की और प्रमोशन के योग बनेंगे. हालांकि, तृतीय भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और निजी कार्यों पर ध्यान कम दे पाएंगे. आपको कुछ महत्वपूर्ण सामाजिक चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है, रोमांस बढ़ेगा. गले या छाती में इन्फेक्शन की संभावना है, गरम पानी का सेवन करें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
धनु राशि वालें आज निर्णय में जल्दबाजी न करें
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है. अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण कोई अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं, वरना नुकसान हो सकता है. द्वितीय भाव के सूर्य-मंगल वाणी में कठोरता ला सकते हैं, जिससे माता-पिता के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है. धैर्य से काम लेना ही समस्या का समाधान है. पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है.
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- जामुनी
आज का का दिन रहेगा खास लेकिन स्वास्थ्य का रखें ख्याल
मकर राशि (Capricorn): आज का दिन रोजगार के मामले में उत्कृष्ट रहेगा. आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति से पुरानी व्यावसायिक समस्याओं से राहत मिलेगी. सप्तम भाव का चंद्रमा साझेदारों से लाभ दिलाएगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी शनि की प्रतिकूलता के बावजूद सफलता हासिल होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, जीवनसाथी के नाम से निवेश करना शुभ होगा. जोड़ों के दर्द या हड्डियों में कमजोरी महसूस हो सकती है, कैल्शियम पर ध्यान दें.
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
आज प्रेम संबंधों में विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है
कुंभ राशि (Aquarius): आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. लग्न के राहु और पंचम के बृहस्पति के प्रभाव से प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. छठे भाव का चंद्रमा विरोधियों को शांत रखेगा. आपकी वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलाएगी, लेकिन शनि की स्थिति को देखते हुए किसी बाहरी व्यक्ति से निवेश की सलाह न लें. प्रेम संबंधों में विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है, दिन सकारात्मक है. त्वचा संबंधी एलर्जी या शुगर के मरीजों को आज सावधान रहना चाहिए.
शुभ अंक-7
शुभ रंग-भूरा
जानें आज आपका लव लाइफ में क्या रहेगा खास
मीन राशि (Pisces): आज का दिन कुछ पारिवारिक समस्याएं लेकर आ सकता है. पंचम भाव के चंद्रमा की कृपा से संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा. लग्न के शनि आपको थोड़ा सुस्त बना सकते हैं. आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने का मन बनाएंगे, जो मानसिक शांति देगा. खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक है. लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी, पार्टनर के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा. कफ या सर्दी की समस्या परेशान कर सकती है, योगाभ्यास जारी रखें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग-केसरिया
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




