Aaj Ka Rashifal 2026: मकर राशि वाले आज आपका निर्णय बदल देगा किस्मत, नौकरी में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग

आज का मकर राशिफल 03 फरवरी 2026
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: आज 03 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज का दिन ज्योतिषीय नजरिए से बहुत हलचल भरा है. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चौकड़ी जमी हुई है, जो करियर में 'पावर' और अनुशासन लाएगी. चंद्रमा आज सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहे हैं. गुरु मिथुन में, शनि मीन में और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं.
Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2026: मकर (Capricorn): आपकी राशि में बना चतुर्ग्रही योग आपको लीडर की तरह पेश करेगा. आज आप फैमिली की समस्याओं को सुलझाने में बिजी रहेंगे. घर के बड़े आपकी समझदारी की तारीफ करेंगे. भाग्य आपका साथ देगा, जिससे कई काम बिना मेहनत के बन जाएंगे. लव लाइफ में दिन सामान्य से अच्छा रहेगा.
प्रभाव: आपकी राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र की महायुति आपको ‘पावरफुल’ बनाएगी, पर अष्टम का चंद्रमा-केतु आकस्मिकता देगा.
करियर-बिजनेस: आप आज जो भी निर्णय लेंगे, वह आपके भविष्य को बदल देगा. करियर में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। बिजनेस में चतुर्ग्रही योग आपको नए और बड़े निवेशकों से मिलवाएगा, जो आपके स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
लव लाइफ: आपकी राशि के ग्रहों का जमावड़ा आपको थोड़ा जिद्दी और गुस्सैल बना सकता है। शुक्र साथ है इसलिए रोमांस तो रहेगा, लेकिन अष्टम का चंद्रमा पार्टनर के साथ गहरे राज या पुरानी बातों पर विवाद करा सकता है। रिश्ते में ईमानदारी बरतें।
हेल्थ: आठवें भाव का केतु अचानक चोट या सर्जरी जैसी स्थिति का संकेत दे सकता है। बिजली के उपकरणों और आग से दूर रहें। माइग्रेन या सिर के पिछले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
सावधानी: आज किसी भी तरह के गुप्त या अवैध कार्यों से दूर रहें।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
शुभ अंक-3. शुभ रंग- नारंगी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




