Aaj Ka Love Rashifal, 24 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Apr 2023 6:35 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
दिन का आरंभ आप दोनों के लिए मस्ती भरा रहेगा लेकिन दोपहर होते-होते आपका मन किसी बात से खराब हो सकता है. प्रेमी आपके व्यवहार को विपत्ति के रुप में देखेगा जबकि वास्तव में ऎसा नहीं होगा. आप खुद से परेशान होंगे ना कि प्रेमी से.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा. लेकिन जीवनसाथी को यह शिकायत रह सकती है कि आप घर के कार्य में काम नहीं बंटाते हैं. प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे. अपने प्रियतम के साथ भविष्य की योजना पर विचार कर सकते हैं.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में आज उन बातों का समावेश करें जो आपने पहले कभी नहीं की होंगी पुरानी बातें दोहराते-दोहराते आप बोर हो सकते हैं इसलिए कुछ रोमांचकारी और दिल को लुभाने वाली बातें करें और जैसे हैं वैसे रहें, किसी की नकल ना करें.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज झगड़ा होने की संभावना है. जीवनसाथी घर के किसी मुद्दे को लेकर आपके ऊपर बिगड़ सकता है. प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी. लवर आपसे आज किसी चीज को लेकर वादा कर सकता है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में सुई चुभोंने का काम कोई तीसरा कर सकता है लेकिन आप आसानी से समझ नहीं पाएंगे कि कौन ऎसा कर रहा है. कौन कर रहा है इस पर ध्यान देने की बजाय आप संबंधों को बचाने पर ध्यान दें. सुई की चुभन से आपको तकलीफ न हो जाए.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी अगर आपसे दूर हैं तो आपको उनकी आज ज्यादा याद सताएगी. यदि पास है तो आज आप उनका मूड ठीक करने के लिए कोई प्यारी सी डिश बना सकते हैं. प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें होंगी.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आपकी नाराजगी के डर से प्रेमी आपसे किसी बात को छिपाने का प्रयास कर सकता है, हो सकता है आपसे झूठ भी बोल दे. इसका अर्थ ये नहीं कि यह आपसे प्यार नहीं करता है. प्रेमी आपकी परवाह करता है और आपको दु:ख ना हो इसलिए कुछ छिपा रहा है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा. खासकर यदि नवविवाहित हैं तो यह आनंद और भी दुगना हो जाएगा. प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा ध्यान देना होगा.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
ग्रह नक्षत्र, प्रेम संबंधों को लेकर एक अजीबो-गरीब रूपरेखा तैयार कर सकते हैं. जो बातें अब तक प्रेमी से आपने नहीं कही होंगी उन्हें कहने के लिए दिल मचल सकता है. आपकी इस तरह की ईमानदारी देखकर प्रेमी गदगद हो उठेगा.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी. इस समय आप अपने दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगे. प्रेम जीवन में साथी से प्यारभरी बातें होंगी. वीडियो कॉल के जरिए आप अपनी प्रेम की भावनाओं का इजहार करेंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
घर-परिवार की जिम्मेदारी की वजह से आप व्यस्त रह सकते हैं जिससे आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा. संध्या समय में आप एक बार कोशिश कर सकते हैं लेकिन तब तक प्रेमी अन्य कामों में व्यस्त हो सकता है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी. खासकर रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के आने से प्रियतम के साथ रिश्ते में दारार पड़ने की संभावना है. दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी की सेहत बिगड़ी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










