Aaj Ka Love Rashifal, 28 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 लव लाइफ को लेकर आपका मन उखड़ा सा रहेगा. प्रेमी के ख्यालों में खोए रहने से अन्य काम में मन नहीं लगेगा. अपने दिल में झांककर देखें, प्रेमी आपसे दूर नहीं है, वह आपके दिल में ही है. विडियो कॉल करें और रोमांस भरी बातें प्रेमी के साथ करके दिल बहलाएं.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी. जीवनसाथी का सकारात्मक बर्ताव देखकर आप प्रसन्न होंगे. प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे. जो लोग सिंगल हैं आज उन्हें कहीं से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
तर्क-वितर्क में आपको कोई पछाड़ नहीं सकता है और आज अपने इस कौशल का परिचय प्रेमी को भी दे सकते हैं. प्रेमी आपसे बातचीत में जीत नहीं पाएगा और आपके तर्कसंगत तथ्यों का वह भी कायल हो जाएगा क्योंकि आप खुलकर बात करते हैं और ईमानदारी पर डटे रहते हैं.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जो एक तनाव की स्थिति थी, उससे अब मुक्ति मिलेगी. प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
 वैसे तो आप प्रेम संबंधों में पूरे निष्ठावान और ईमानदार रहते हैं लेकिन आज कोई एक बहुत मामूली बात आप छिपाने का प्रयास कर सकते हैं. छिपाने के बावजूद प्रेमी को भनक लग ही जाएगी, जिससे बहुत बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करनी पड़ेगी क्योंकि वह थोड़े नाराज हो सकते हैं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
  प्रेम संबंधों में आज आप दोनों टाइम पास के लिए केवल फिजूल की बातें कर सकते हैं. आप दोनों अपने डेली रूटीन से एकदम बोर हो चुके हैं. इसलिए दुनिया जहान की आलतू-फालतू बातें करेंगे. लव-लाइफ को दिलचस्प बनाएं और कुछ मसाला इसमें ऐड करें.
.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव-लाइफ को लेकर दिन जटिल और उलझनों भरा हो सकता है. संबंधों को सुलझाते-सुलझाते आप पूरी तरह से उलझ जाएंगे लेकिन आप पूरे प्रयास के साथ शाम होते-होते इसे हल कर ही लेंगे. आप दोनों को एक-दूसरे पर विश्वास करके आगे बढ़ना चाहिए.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
 

शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा. नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी से बातचीत के दौरान कुछ बातों पर आप बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया दे सकते हैं, जिनकी कोई आवश्यकता ही नहीं होगी. बातों का भाव कहीं से कहीं ना लेकर जाएं. प्रेमी कुछ कहता है तो उसे समझने का प्रयास करें. अपने मन से ही अर्थ ना निकालें.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे. शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उन्हें अपनी संतान से भी सुख मिलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola