ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 10 फरवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 10 Feb 2023 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 10 फरवरी 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 आपके मन को कोई परिजन ठेस पहुंचा सकता है. आज आपका मन उदास रहेगा. किसी मित्र से हुई अचानक मुलाकात से आपमें स्फूर्ति आ जायेगी. आज अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज बनते काम अटक सकते हैं. आप अपनी कार्य कुशलता से सब ठीक कर देंगे. भाई से विवाद हो सकता है. आज किसी से न उलझें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है. नौकरी पेशा लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज दिन भर आप व्यस्त रहेंगे. आज का दिन थकान भरा रहेगा. भावनात्मक रूप से आप जीवनसाथी का साथ चाहेंगे. परिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी दोस्त से लड़ाई हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. आज हड्डियों में दर्द रह सकता है. पिता से विवाद होने के योग हैं. परिवार के साथ के साथ खाना खाने जा सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आज आपको गुस्सा ज्यादा आयेगा, लेकिन शाम तक मन शांत हो जायेगा. घर में रिश्तेदार आ सकते हैं. भावना पक्ष प्रबल रहेगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. विपरीत लिंग के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं. यात्रा पर जाते समय भगवान शिव का ध्यान करना शुभ रहेगा. आज अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
 आज आपका मन खूब खुश रहेगा. पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा नहीं है. अपने विवेक से तनावपूर्ण स्थिति को संभाल लेंगे. प्रेमियों के बीच आज दूरियां बन सकती हैं. शादी-शुदा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज खर्च होने का योग है. किसी छोटी बात पर गुस्सा भी आ सकता है. जीवन साथी से वाद-विवाद होने के योग है. शाम तक सब ठीक हो जाएगा. अपने प्रिये के साथ के लिए आज लड़ाई होने के योग है. मन और वाणी पर काबू रखें.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज धन लाभ होने के योग हैं. आज दोस्तों के साथ आप घूमने जा सकते हैं. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शुभ है. आपकी लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज मानसिक तनाव बना रहेगा. परिजनों की किसी बात से आप उदास हो सकते हैं. वाणी में उग्रता के कारण किसी से अनबन हो सकती है. आज मन शांत रखने में ही आपकी भलाई है. आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आाज अटके हुए काम बन जाएंगे. मन प्रसन्न रहेगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम विवाह के लिए आज का दिन अति उत्तम है. जीवनसाथी की सलाह से बिगड़े काम बन जाएंगे.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. पिता से विवाद होने का योग है. आप अपने विवेक से इस विवाद को खत्म कर देंगे. युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है. जीवनसाथी का प्रमोशन भी हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola