Aaj Ka Love Rashifal, 19 नवंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Nov 2022 9:29 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
पति-पत्नी जिनके कोर्ट कचेहरी में तलाक के केश चल रहे थे, उनकी स्थिति में सुधार आ सकता है. प्रेमी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. सोशल मीडिया पर आपकी पिक्चर को बहुत लाइक मिल सकते है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
छोटी बातों पर लड़ाई के बाद प्रेमी आपको आकर्षित करने की कोशिश करेगा. पसंदीदा जीवनसाथी मिल सकता है. बिखरे रिश्ते भी सुधर सकते हैं. मन की बात कहने के लिए एक्साइटेड रहेंगे. अविवाहितों के लिए शादी के योग बन रहे हैं.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
जीवनसाथी के साथ परिवार के कारण झगड़ा हो सकता है. साथी के भावनाओं की कद्र कीजिए. पति-पत्नी खुशनुमा शाम बिताएंगे. बच्चों के अच्छे परिणाम आने का योग बन रहा है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे. अविवाहितों को विवाह के कई प्रस्ताव मिलेंगे. लव पार्टनर के साथ ज्यादा करीब होंगे. कपल्स के लिए आज का दिन फन डे है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है. बॉस के कारण कार्यों में अधिकता रहेगी. प्रेमी को यात्रा करनी पड़ सकती है. घर की कलह कम होगी. प्रेम के टूटे हुऐ रिश्तों में सुधार आएगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
पारिवारिक तनाव भी कम होगा. निसंतान लोग आज खुशखबरी पा सकते हैं. जीवनसाथी को जॉब में प्रमोशन हो सकता है. प्यार पाने के लिए भरोसा रखना जरूरी होगा. पार्टनर को लेकर मन में संदेह रहेंगे. रोमांच और उत्साह से भरा दिन है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
विवाह और प्रेम के लिए आशावादी दिन है. आपका अपने प्रिय के प्रति बहुत लगाव है. मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें. आपका आकर्षण लव पार्टनर को आपके और करीब लाएगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
लव कपल्स के लिए खास दिन है. लंबित रिश्तों को आज परिवार वालों की स्वीकृति मिल सकती है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
रोमांस और लव लाईफ के लिए दिन अनुकूल है. लव पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है. कोई घटना आपको प्रेमी को लेकर आश्चर्य चकित कर सकती है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
गुस्से और ईगो पर कंट्रोल रखें वरना आपके अच्छे रिश्ते बिगड़ सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में रोमांस रहेगा. कपल्स एक दूसरे के साथ अच्छा दिन बिताएंगे.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमी को धन लाभ होने की संभावना है. प्रेमी से नरमी से पेश आएं. भावी जीवनसाथी से मुलाकात होगी. आंखों की तकलीफ बढ़ सकती हैं. रोमांस की गाड़ी ने अब रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन प्रेम में अशांति रह सकती है. पत्नी के लिये तौहफा खरीद सकते है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
विवाहित लोग अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें. ऑफिस में एक साथ काम करने वाले कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा. साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. कपल्स के बीच मनमुटाव के भी संकेत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










