Aaj Ka Love Rashifal, 8 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Jan 2023 12:18 PM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज लव पार्टनर के पास होने का सुखद अनुभव प्राप्त होगा. प्रेम संबंध में आपसी प्यार बढ़ने वाला है. शादीशुदा लोगों को किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जाने का अवसर मिलेगा. अविवाहितों को विवाह में देरी होगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपका व्यवहार प्रेमी के साथ बेरुखी का हो सकता है. आप उस पर गुस्सा कर सकते हैं. वैवाहिक दंपत्ति लिए दिन प्यार भरा है. अपनी चंचलता के लिये अकेले व्यक्तियों को नया साथी मिल सकता है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज लव लाइफ में भरपूर संतुष्टि मिलने वाली है. पार्टनर के प्रति प्यार को जाहिर करने के लिए किसी खास दिन का इंतजार करना ठीक नहीं रहेगा. वैवाहिक जीवन में संबंधों को मधुर बनाने के लिए आपसी सहयोग आवाश्यक है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आप निवेश लव पार्टनर के साथ मिलकर कर सकते हैं. बिजनेस में भी लाभ मिल सकता है. प्रेमी का विश्वास साथी पर कम हो सकता है.  विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. ज्यादा उत्तेजित न हो.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आपको प्यार का एहसास होने वाला है. आप यह महसूस करेंगे कि आपको किसी से प्यार हो गया है. प्रेमिका की देखभाल करने से उनके दिल में आपके प्रति प्यार गहरा होगा. विवाहित लोगों को पत्नी की तरफ से खुशी मिलने वाली है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
निवेश के लिए आज दिन सही है. पैतृक सम्पत्ति मिल सकती है. पुराना प्रेम जीवन में वापस आ सकता है. आपका लवर आपके फेवर में हैं. उससे मिलने का कार्यक्रम बना लें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्रेम-प्रसंग में मधुरता आने के कारण आज आप खुश रहने वाले हैं. जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं. पारिवारिक जीवन में पत्नी से खुशियां प्राप्त होगी. कार्यस्थल पर किसी साथी से प्यार का इजहार कर सकते हैं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 लव रिलेशन को लेकर जो चिंताएं आपके मन में थी. वह कम होंगी. जमीन जायदाद से लाभ मिल सकता है. मूड बेहतर होगा, समय का फायदा उठाएं.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
वैवाहिक जीवन में आपसी संबंधों में मधुरता लाने के लिए मिलकर काम करने वाले हैं. लव लाइफ को यादगार बनाने के लिए किसी रोमांटिक जगह की सैर कर सकते हैं. पार्टनर से झूठ बोलना मंहगा पड़ सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आपके व्यक्त्तिव में गजब का आकर्षण है. सज-संवर कर घूमने – फिरने की इच्छा है. प्रेमी आपके कार्य में आपकी सहायता कर सकते हैं. अपोजिट सेक्स की तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं. विवाह का प्रपोजल अभी न दें.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेमिका के साथ आपसी बहस हो सकती है. वैवाहिक जीवन में पत्नी की कोई बात नहीं मानने के कारण मनमुटाव हो सकता है. प्रेमी को आर्थिक मदद कर सकते हैं. अविवाहित लोगों को विवाह की चिंता सता सकती है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
खुशी से भरा दिन, अपने आत्मविश्वास का सही इस्तेमाल लव पार्टनर  के साथ कर सकते हैं. आपका प्रेमी मुश्किलों में भी आपका साथ होगा. प्रेम सम्बन्ध में लवर के साथ तनाव खत्म होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola