Aaj Ka Love Rashifal, 28 मई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 May 2023 6:25 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 28 मई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संंबंधों में मधुरता बढ़ेगी. दिन आपके फेवर में है. सुन्दर सुशील जीवनसाथी मिल सकता है. थोड़ी सी मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
अचानक कोई साथी या व्यक्ति मिल सकता है. जिसकी तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं. आज आप अजीब सी आपसी कैमिस्ट्री महसूस करेंगे. लेकिन भावनाओं में न बहें. दोस्ती आज प्रेम संबंधों में बदल सकती है. दिन सामान्य है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपके प्रेम संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है. आप चाहकर भी लव पार्टनर के साथ तालमेल नहीं बिठा पाएंगे. घर से जुड़े काम का तनाव बरकरार रहेगा. नवविवाहित जोड़ों को धन के लाभ की संभावना बन रही है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम विवाह, प्रपोज करने के लिये परफेक्ट दिन है. आज सितारे भी आपके साथ हैं. शाम बेहतरीन बीतेगी. आपके आकर्षण का जादू आपके साथी को भाव विभोर कर देगा. एक दूसरे की तारीफ करेंगे और खुशियों भरे पल बिताएंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दिन आलस्य से भरा रहेगा. शाम को स्थिति सुधरेगी. आज का दिन अपने प्रियतम के साथ डिनर या लंच पर जाने के लिए उत्तम है. डेट पर जाएं और हर लम्हें को एन्जॉय करें. विवाहित जोड़ों को पारिवारिक चिंताएं घेरे रहेंगी.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
लव पार्टनर से दिल की बात छुपा सकते हैं. प्रेमी की कुछ हरकतें आपको पसंद नहीं आएगी. विवाहित जोड़ों के के लिए दिन उत्तम है. कामकाजी महिला जीवनसाथी अच्छा भाग्य लेकर आएगी. आफिस में लव पार्टनर मिल सकता है. आज आपका किसी साथी पर दिल आ सकता है. प्रेम के नए रिश्ते बन सकते हैं.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
घर वाले आज आपका पूरा साथ देंगें. दिन भर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहेंगे. आपका प्रेमी आपकी परवाह करता है. यह बात आप आज जान लेंगे. आपकी फ्लर्ट करने की आदत आपके प्रेमी से दूरियां बढ़ा सकती है. ससुराल से आज कोई खुशखबरी मिलने की सम्भावना है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज दिन रोमांच भरा रहेगा. लव रिलेशन को लेकर मन डांवाडोल रहेगा. बहुत सी ऐसी बातें होंगी, जिनके आगे बढ़ने पर आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं. आप अपने दिल में कुछ न रखेंगे और दिल की पूरी की भड़ास सामने वाले पर निकाल देंगे. प्रेमी के साथ शाम को रोमांटिक पल बिताएंगे.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
लव पार्टनर के साथ अनबन रहेगी. आपसी बातचीत से मसला सुलझ सकता है. रिलेशन शिप को बेहतर बनाने के लिये आप दोनों को कोशिश करनी पड़ेगी. आज भावनाओं में बहने के कारण आप अपने साथी से ज्यादा कुछ कह नहीं पाएंगे. बच्चों की पढ़ाई को लेकर जीवनसाथी से नोंक—झोंक हो सकती है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज आप थोड़ा कन्फ्यूज रहेंगे. प्रेम का इजहार करते—करते रूक सकते हैं. लव पार्टनर से कम बात होगी. हालांकि फोन पर कनेक्शन बना रहेगा. भावनात्मक तौर पर आप चिन्तित रहेंगें. विदेश में किसी से जुड़ाव होगा. रिश्ता भी आ सकता है. यात्रा का संयोग बन रहा है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस करते हुए बीतेगा. नये या पुराने मित्र के साथ डेट पर जा सकते हैं. साथी से मिलने फूलों का गुलदस्ता साथ लेकर जाएंगे तो बेहतर समा बंधेगा. अपने प्रियतम से आज दिल के राज खोल सकते हैं. जीवनसाथी को अचानक खुशखबरी मिल सकती है, जो घर का माहौल बेहतर करेगी.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
इंटरनेट पर कोई व्यक्ति आपको प्रेम संदेश भेज कर परेशान कर रहा है, तो आज आप उसके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं. दोस्ती बढ़ाने से पहले व्यक्ति के बारे में जान लें. आंखों या नसों की तकलीफ हो सकती है. बच्चों के एडमिशन को लेकर अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola