ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 9 मई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 09 May 2023 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 9 मई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन खुशियों से भरा होगा. अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहेंगे. प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है, जो कि आपको बहुत पसंद आएगा. अपने प्रेमी के लिए गुलाब के फूल ले जाएं, वह खुश हो जायेगा. पति-पत्नी के रिश्ते में भी खुशियां नजर आएगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपको भाई-बहन का साथ मिलेगा. आज के दिन किस्मत ने आपके लिए कुछ अलग ही लिखा है. लव रिलेशन में कोई शर्त नहीं होती है, इस बात का ख्याल रखें. मतभेदों से बचने के अपने जीवनसाथी की सलाह लें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपके प्रेमी को सम्मान मिल सकता है. मीडिया या कम्प्यूटर पर समय ज्यादा व्यतीत होगा. सोशल मीडिया पर मित्रों से बात होगी. प्रियतम से किसी बात पर अनबन हो सकती है. नए रिश्ते बनेंगे. आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पति-पत्नी के जीवन में प्यार नजर आएगा. आज आप अपने प्रेमी या किसी करीबी साथी को अपने दिल की बात बता सकते हैं. दोस्तों से मिल कर पुरानी बातों की याद ताजा करेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. अपने मन कि बात किसी को बता सकते हैं. एक सेल्फी लें मोबाइल से और फेसबुक पर पोस्ट करें. मैरिड कपल के लिए दिन अनुकूल है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 शादी के लिए योजना बनाने का सही समय है. साथ ही घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे, लेकिन पार्टनर के लिए आप समय निकाल लेंगे. प्रेमी जोड़ों का आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
लव मैरिज होने की संभावना बन रही है. परिवार को मानाने में दिक्कत आ सकती है. वाहन की खरीददारी के लिए आज का दिन शुभ है. आप अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आपके पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आपको अपने प्यार को साबित करना होगा. आपके दिल के करीब का कोई व्यक्ति आपको सरप्राइज दे सकता है. जिससे आपका दिन बन जाएगा.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन लव लाइफ वालों के लिए अच्छा नहीं है. जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है. किसी भी काम को करने से पहले सोच-समझ कर करें. किसी भी काम को करने से पहले एक बार दिमाग से जरूर सोचें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा. किसी नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आज का दिन प्रसन्न रहने का है. क्रोध करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके संतान को अच्छे संस्कार मिले तो उनके साथ कुछ समय बिताए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है. आज आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. टूटे हुए रिश्ते जुड़ सकते हैं.आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे. अचानक कोई खुश खबरी मिलेगी.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज आपका दिल खुश रहेगा. साथ ही धन का लाभ भी हो सकता है. वाणी में मिठास बनाए रखें. शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा. धन लाभ के कारण घर में स्थिति और आपके प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola