Aaj Ka Love Rashifal, 25 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Apr 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. जिस बात की आपने कल्पना भी नहीं की होगी ऎसा कुछ आज दोनों के मध्य घट सकता है. इसलिए आपको खुद पर काबू रखना होगा, किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया आप जाहिर ना करें तो बेहतर होगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

प्रेम संबंध में रोमांस की भावना रहेगी. हालांकि अगर नया रिश्ता है साथी की चिकनी चुपड़ी बातों से दूर रहें और साफ-साफ अपनी बात रखें. अगर आप शादीशुदा हैं तो घर के कामकाज में जीवनसाथी का सहयोग करेंगे.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपका कुछ भी करने का मन नहीं करेगा. तन और मन दोनों में ही आलस्य का वास रहेगा. प्रेमी के साथ बातचीत करने का मन बिलकुल नहीं करेगा. प्रेमी से बात ना करने के सौ बहाने आप तुरंत बना सकते हैं. आज भी कोई बेहतरीन आइड‍िया काम करने वाला होगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें तो विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. बिना किसी बात के झड़प हो सकती है. शादीशुदा लोगों की संतान को लेकर कोई चिंता रहेगी और संतान की सेहत बिगड़ सकती है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
किसी वजह से आप दोनों का मिलन हो नहीं पा रहा है इसलिए आप दोनों एक-दूसरे को लेकर दिन-ब-दिन चिड़चिड़े होते जा रहे हैं जिसका एक बुरा प्रभाव आपके संबंधों पर पड़ रहा है, जिसका आपको जरा भी ख्याल नहीं होगा, इस पर ध्यान दीजिए.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है. लव पार्टनर से प्यारभरी बातें होंगी. प्रियतम रिश्ते की बात घरवालों को बता सकता है. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज तनावपूर्ण स्थितियों में बीतेगा. जीवनसाथी का मूड आपकी वजह से खराब हो सकता है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आप अपने प्रेम संबंधों को जिंदगी भर निभाने का वादा प्रेमी से कर चुके हैं तो आज विवाह संबंधी कुछ बातचीत करने की कोशिश कर सकते हैं ताकि यह जान सकें कि आपका प्रेमी अपनी मोहब्बत को विवाह के बंधन में बांधने के लिए कितना तैयार है.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आप किसी बात को लेकर शक की आदत से बचकर रहें क्योंकि यह दांपत्य जीवन को नुकसान पहुंचाएगी. जीवनसाथी पर भरोसा रखें. प्रेम जीवन जीने वालों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे. यदि सिंगल हैं तो आज किसी से मोहब्बत हो सकती है.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
 प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. प्रियतम से आज किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है. वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में आज कोई बहुत अच्छी बात होगी, जो आपको बहुत खुश रखेगी.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. प्रियतम से आज किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है. वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में आज कोई बहुत अच्छी बात होगी, जो आपको बहुत खुश रखेगी.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आप आज एक बार फिर असमंजस की स्थिति में बने रह सकते हैं. आप खुद ही ऎसा माहौल बना देंगे जिससे प्रेमी भी झल्ला जाएगा. चीजों को बहुत जटिल ना बनाएं. छोटी-छोटी बातों को आप नजरअंदाज ही करें

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी. सावधान रहें और अपने गुस्से पर काबू रखें. जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. सोशल मीडिया पर साथी से बातचीत होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola