ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 5 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 05 Jan 2023 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 5 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज  सोल मेट से मिलने का अच्छा दिन हैं. सलाह है रिश्ते कायम करने से पहले एक दूसरे को समझ ले रिश्ता लम्बा चलेगा, अपने साथी के साथ अच्छा हसीं-मजाक का माहौल बनाए रखे बच्चे मेहनत करेंगे तो शिक्षा, प्रतियोगिता में सफ़लता मिलेगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
भाई बहन की परेशानियां आपको अभी चिंता में डाल सकती हैं. आज के दिन किस्मत ने आपके लिए कुछ अलग ही लिखा है. मतभेदों से बचने के अपने जीवन साथी की सलाह ले. कोई भी बात करने से पहले सोच विचार कर लें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम और दोस्ती के लिए आज उत्तम दिन हैं, नए रिश्ते बनेंगे आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे. प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है. व्हाट्सएप्प   पर मैसेज भेजने के बजाए आप सीधे दिल की बात कह दे. शायद आपके दोस्त को इसी का इंतज़ार है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आपको अपने साथी का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता हैं. नवयुवक आज के दिन एक प्यारे साथी को पाने आप बहुत खुश हो जाएंगे और भाग्यशाली महसूस करेंगे. दिन यादगार बनाने के लिए और अधिक समय बिताएं. सेल्फी ले, फिल्म देखे , घूमने जाएं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आई लव यू बोल कर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं, आपकी प्रियतम खुश हो जाएगी. वाहन की खरीददारी के लिए भी आज का दिन शुभ है आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताएं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

शादी के लिए योजना बनाने का सही समय आ गया हैं. मूड स्विंग बहुत अधिक हो रहा हैं उन्हे कंट्रोल करे, घरेलू मामले आज आपको व्यस्त रखेंगे, जिससे आपको अपने लव पार्टनर के लिए समय नहीं मिलेगा लेकिन कॉल करके या मैसेज के माध्यम से समपर्क कर सकते है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज आपको दूसरों की सहायता मिलने की पूरी संभावना हैं. आपके फ्रेंड का आकर्षण और सुंदरता आज आपको अपनी ओर लुभा लेगी. रोमांस के लिए यह समय सोने पर सुहागे की तरह है . बस आपको अपनी तरफ से कुछ प्रयास करने हैं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
संभव है आपके जीवन साथी के साथ की गई योजना का परिणाम आज मिल जाए. विवाह के योग नजर आ रहे हैं. आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा परिवार के सदस्य की अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज का दिन बेहद स्पेशल हैं, आप एक लव  पार्टनर की तलाश में थें,जो आज पूरी हो सकती हैं. रोमांस का पूरा मज़ा लेने के लिए आपको अपनी कल्पना और बुद्धिमता का प्रयोग करना पड़ेगा, यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते को समर्पित हैं. सोशल मीडिया पर अपने साथी के साथ मन की बात शेयर करे.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज एक रोमांटिक दिन रहेगा है. आप एक नए दोस्त से मिल सकते हैं. खुशी और रोमांस का दिन. नवयुवको के शादी या दीर्घकालिक संबंध बन सकते हैं. किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घनिष्ठता के स्तर बढ़ेगे , जिसे आप नहीं जानते हैं. सतर्क रहे अगर आप चाहते है की आपकी संतान को अच्छे संस्कार मिले तो उनके साथ ज्यादा समय बिताए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
भावनात्मक रूप से यह दिन आपके के लिए दिलचस्प रहेगा है. आप पत्नी और साथी के प्रति वफादार हैं. आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे. 2019 में आपके जीवनसाथी के साथ कई कठिनाई भी दस्तक देंगी.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
समय बेहतर हैं, आज के दिन आप पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं. टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंध आज सुधर सकते हैं. पारस्परिक समझ प्यार को मजबूत करेगी. रात के खाने के लिए आप बाहर जा सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola