Aaj Ka Love Rashifal, 27 अप्रैल 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Apr 2023 7:00 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा. प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन सफल रहेगा. सेहत कमजोर रहेगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर आप कश्मकश में बने रह सकते हैं. दिल का एक हिस्सा कहेगा कि आपको आगे बढ़कर संबंधों में वृद्धि करनी चाहिए लेकिन दिल के दूसरे कोने से आवाज आएगी कि आपको अभी काफी सोच-विचार करना चाहिए.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बढ़िया बनेंगे और आपका रिश्ता बढ़िया चलेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
जिन मुद्दों का आप समाधान कर चुके होगें उन्हें आपका प्रेमी दुबारा उठा सकता है. इससे आपको अत्यधिक झुंझलाहट हो सकती है. आप किसी प्रकार की कोई सफाई नहीं देना चाहेंगे क्योंकि बार-बार वही बातें आपको मानसिक तौर पर परेशानी देती हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान कमजोर है. आपको अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. एक दूसरे के प्रति इज्जत और समझदारी का भाव बढ़ेगा.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 प्रेमी के विषय में आपको कोई गलत राय दे सकता है. आप उसकी बात अवश्य सुनें लेकिन कोई प्रतिक्रिया जाहिर ना करें और बात की तह तक जाने का प्रयास करें कि यह तीसरा व्यक्ति आपको क्यूं गलत राय देने की कोशिश कर रहा है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज का दिनमान बढ़िया रहेगा. आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा. वे अपने शादीशुदा जीवन को इंजॉय करेंगे.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आपका प्रेमी आज आपसे बहुत सी बातों की एक लंबी-चौड़ी सूची बनाकर डिमांड कर सकता है. बहुत से वादे आपसे लेने के लिए भी दबाव बना सकता है. भावुक होने की बजाय आप व्यावहारिकता की कसौटी पर इन सब को परखकर ही आगे बढ़ना चाहेंगे.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, उन्हें मनाने का प्रयास करें. प्रेम संबंध में जीवन बिताने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतें होंगी और आपका प्रिय काफी डिमांडिंग हो सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज की ग्रह स्थिति इशारा करती है कि आपका प्रेमी पूर्ण रूप से आपके प्रति समर्पित रहने वाला है. इस स्थिति का सकारात्मक अथवा नकारात्मक जिस भी प्रकार से लाभ उठाना चाहेंगे उठा सकते हैं. ग्रह स्थिति का सकारात्मक पहलू ही देखें ताकि लव-लाइफ मजबूत हो.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
 दांपत्य जीवन में भी रिश्ता मधुरता की ओर बढ़ेगा और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा. जो किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज कुछ निराशा हो सकती है और अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
ग्रह स्थिति प्रेम संबंधों के प्रति आपके जुनून को हवा देने का काम कर सकती हैं लेकिन आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास करेंगे क्योंकि आप नहीं चाहेंगे कि जो काम अभी नहीं हो सकता, उसके लिए दिल को नाहक ही परेशान किया जाए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola